वियतनाम के पास टाइफून मोलावे का कहर, एक की मौत, 12 लापता

नौसेना ने बिनह दीन्ह प्रांत से दूर पानी में मछुआरों की खोज के लिए दो बचाव नौकाओं को तैनात किया है। तटीय गांवों से कम से कम 40000 लोगों को आपातकालीन आश्रयों में भेजा गया है। दो नाव में सवार 12 मछुआरे लापता है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 11:23 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 11:23 AM (IST)
वियतनाम के पास टाइफून मोलावे का कहर, एक की मौत, 12 लापता
वियतनाम के पास टाइफून मोलावे का कहर।

हनोई, एपी। टाइफून मोलावे की विनाशकारी रफ्तार ने वियतनाम के करीब बुधवार को कहर मचाया, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई है और दो नाव में सवार 12 मछुआरे लापता है। यह तूफान 20 साल में आया देश में सबसे शक्तिशाली बताया गया। आधिकारिक वियतनाम समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-मध्य क्वांग न्गई प्रांत में 150 किलोमीटर (93 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार के आगे वह खुद को नहीं बचा सका।

राज्य-संचालित टीटीवी नेटवर्क के अनुसार, नौसेना ने बिनह दीन्ह प्रांत से दूर पानी में मछुआरों की खोज के लिए दो बचाव नौकाओं को तैनात किया है। तटीय गांवों से कम से कम 40,000 लोगों को आपातकालीन आश्रयों में भेजा गया है। प्रधान मंत्री गुयेन जुआन फुक ने प्रांतीय अधिकारियों को टाइफून से बचाने के लिए 1.3 मिलियन लोगों को स्थानांतरित करने के लिए आदेश दिया है। प्रांतीय अधिकारियों ने कार्यालयों, कारखानों और स्कूलों को बंद कर दिया और लोगों को हताहतों होने से रोकने के लिए घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

वियतनाम अभी भी गंभीर बाढ़ और भूस्खलन से उबर रहा है जिसमें 136 लोग मारे गए और तीन प्रांतों में दर्जनों लापता हो गए। बताया गया था कि सरकार अब बाढ़ग्रस्त इलाकों से लगभग 13 लाख लोगों को निकालने की तैयारी कर रही है।

वहीं, टाइफून मोलावे के कारण फिलीपींस में रातोंरात बाढ़, भूस्खलन के कारण कम से कम एक दर्जन मछुआरों लापता हो गए हैं। आपदा एजेंसी ने कहा कि टाइफून मोलावे, 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटे की हवा की गति और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लूजॉन के मुख्य फिलीपीन द्वीप पर सोमवार को भारी बारिश के साथ सात भूस्खलन और बाढ़ का कारण बना।

chat bot
आपका साथी