तुर्की में रोज बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, लॉकडाउन लगाने पर नहीं हो रहा विचार

तुर्की में लगातार बढ़ते मामलों के बाद भी वहां की सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रत्येकि दिन यहां पर संक्रमित की संख्या बढ़ रही है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 07:33 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 07:33 AM (IST)
तुर्की में रोज बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, लॉकडाउन लगाने पर नहीं हो रहा विचार
तुर्की में रोज बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, लॉकडाउन लगाने पर नहीं हो रहा विचार

अंकारा, एपी। तुर्की में लगातार बढ़ते मामलों के बाद भी वहां की सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रत्येकि दिन यहां पर संक्रमित की संख्या बढ़ रही है। तुर्की में इस वक्त 1 लाख 90 हजार के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। यहां पर मरनेवालों की संख्या 5 हजार के पार पहुंच गई है। 

वहीं रिकवरी करनेवालों की संख्या 1 लाख 64 हजार के पास पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर कोरोना से संक्रमितों की संख्या 93 लाख 94 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 4, लाख 81 हजार के पार पहुंच गई है।

पूरी दुनिया में इस वक्त अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 24 लाख 25 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 23 के पार पहुंच हई है। दूसरे नंबर पर ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 11,92,474 पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 53 हजार के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर पर रूस सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 6,06,881 तक पहुंच गई है। वहीं मरनवालों की संख्या 8 हजार के पार पहुंच गई है। 

चौथे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहा पर संक्रमितों की संख्या 4,56,183 तक पहुंच गई है वहीं मरनवालों की संख्या 14,476 तक पहुंच गई है। इसके बाद यूके, पेरु, चिली, स्पेन और इटली सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। 

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस लड़ रहे हैं। ज्यादातर देशों ने इस वायरस से बचने के लिए अपने यहां पर लॉकडाउन लगाया हुआ है ताकि यह वायरस तेजी से ना फैलै। इस लॉकडाउन के चलते लोगों काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। ऐसे में धीरे-धीरे कई देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन में ढील दी। 

chat bot
आपका साथी