श्रीलंका: राष्ट्रपति गोताबाया की अंतरिम कैबिनेट में परिवारवाद की झलक, दो महिलाएं भी शामिल

नके मंत्रीमंडल में प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के अलावा 77 वर्षीय चमल राजपक्षे एवं दो महिलाएं शामिल हैं। राष्‍ट्रपति ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि यह एक अंतरिम सरकार है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 01:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 02:53 PM (IST)
श्रीलंका: राष्ट्रपति गोताबाया की अंतरिम कैबिनेट में परिवारवाद की झलक, दो महिलाएं भी शामिल
श्रीलंका: राष्ट्रपति गोताबाया की अंतरिम कैबिनेट में परिवारवाद की झलक, दो महिलाएं भी शामिल

कोलंबो, एजेंसी । श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को अंत‍िरम मंत्रिमंडल का गठन किया। इसका उद्देश्‍य अगले संसदीय चुनाव तक सरकार चलाना है। उनके मंत्रीमंडल में प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के अलावा 77 वर्षीय चमल राजपक्षे एवं दो महिलाएं शामिल हैं। राष्‍ट्रपति गोताबाया ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि यह एक अंतरिम सरकार है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के मंत्रियों को अगले सप्‍ताह नियुक्‍त किया जाएगा। 

गोताबाया के नए मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त किए गए महिंद्रा राजपक्षे को रक्षा और वित्त मंत्री के रूप में भी नामित किया गया था, जबकि सबसे बड़े भाई चामल राजपक्षे को व्यापार और खाद्य सुरक्षा मंत्री बनाया गया है। अनुभवी मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ 70 वर्षीय दिनेश गनवार्डन को विदेश मंत्री के रूप में नामित किया गया है।

chat bot
आपका साथी