दक्षिण अफ्रीका में 6 महीने बाद फिर से शुरू हुई इंटरनेशनल फ्लाइट्स

दक्षिण अफ्रीका में 6 महीने बाद फिर से इंटरनेशल फ्लाइट्स शुरू हो गई है। दुनिया में यह देश 10वें नंबर पर संक्रमित देश है। महामारी के बीच गुरुवार को देश में पहली उड़ान भरी गई। दुनिया में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच यह सेवा शुरू की गई है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 08:45 AM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में 6 महीने बाद फिर से शुरू हुई इंटरनेशनल फ्लाइट्स
दक्षिण अफ्रीका में 6 महीने बाद फिर से शुरू हुई इंटरनेशनल फ्लाइट्स।

जोहान्सबर्ग, एपी। दुनिया में 10वें नबंर पर संक्रमित देश, दक्षिण अफ्रीका में इंटरनेशनल फ्लाइट्स को फिर से शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी के चलते 6 महीने से सभी फ्लाइट्स को यहां पर बंद कर दिया गया था।पहली इंटरनेशनल फ्लाइट ने गुरुवार सुबह को उड़ान भरी। जर्मनी से जोहान्सबर्ग और आर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे( Johannesburg's O.R. Tambo International Airport) पहुंची। केपटाउन और डरबन में हवाई अड्डों ने भी इंटनरेशल यात्राओं के फिर से शुरू कर दिया है।

इंटनेशनल फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट जमा करानी होगी। यात्रा करने के दौरान कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे। पर्यटकों को रूस, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 50 से अधिक देशों में यात्रा करने की इजाजत नहीं मिली है। इसके पीछे की वजह इन देशों में कोरोना संक्रमण को जोखिम में बना रहा है। इस लिस्ट कि प्रत्येक 2 हफ्तों के भीतर समीक्षा की जाएगी। 

पर्यटन मंत्री मम्मोलोको कुबैय-न्गबाने (Mmamoloko Kubayi-Ngubane) ने बताया कि एयरपोर्ट पर आ रहे यात्रियों के लिए कोविड-19 के नियमों को भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर आ रहे यात्रियों को कोरोना नियमों के पालन करने के संदर्भ में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। 

यात्रियों ने प्रकट की खुशी

एक यात्री, क्रिस न्यामकोंडीवा ने कहा कि वह दक्षिण कोरिया यानी अपने घर आकर काफी खुश है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार वह अपने घर आए हैं। वहीं अन्य यात्री वैन वेक ने कहा कि वह बॉर्डर के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब वह काफी खुश हैं।

बता दें कि इस वक्त दक्षिण कोरिया में संक्रमितों का आंकड़ा 23,889 नए मामले दर्ज किए गए हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 415 है। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। इसके बाद भारत दूसरे नंबर पर संक्रमित देश है। फिलहाल इस वायरस से निपटने के लिए पूरी दुनिया कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी है। ज्यादातर देशों में अब लॉकडाउन भी हटा दिया गया है

chat bot
आपका साथी