मिस्र में आतंकियों से मुठभेड़ में 16 पुलिस कर्मियों की मौत

पुलिस के छापा मारने पर आतंकियों ने भागने की कोशिश की। जवाबी गोलीबारी में पुलिस पार्टी पर विस्फोटकों से भी हमला किया गया।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 21 Oct 2017 07:26 AM (IST) Updated:Sat, 21 Oct 2017 07:26 AM (IST)
मिस्र में आतंकियों से मुठभेड़ में 16 पुलिस कर्मियों की मौत
मिस्र में आतंकियों से मुठभेड़ में 16 पुलिस कर्मियों की मौत

काइरो, रायटर्स। मिस्र के दक्षिणी रेगिस्तान में एक आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में 16 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि आठ जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने इस सूचना के आधार पर अपार्टमेंट पर छापा मारा था कि वहां एक संगठन के आठ आतंकी छिपे हुए हैं। यह संगठन पिछले साल भर से सरकार के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। उसने बड़ी संख्या में न्यायपालिका व पुलिस पर हमले कराए हैं। पुलिस के छापा मारने पर आतंकियों ने भागने की कोशिश की। जवाबी गोलीबारी में पुलिस पार्टी पर विस्फोटकों से भी हमला किया गया। सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

गौरतलब है कि मुस्लिम राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना द्वारा अपदस्थ करने के बाद 2013 से इस्लामिक आतंकी संगठन मिस्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कतर जासूसी कांड में मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति को राहत नहीं

chat bot
आपका साथी