श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सनथ जयसूर्या ने भारतीयों से किया देश की यात्रा करने का आग्रह

क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने ट्वीटर पर लिखा हमें पर्यटकों के लिए मेरे छोटे से द्वीप में सब कुछ है यह घूमने के लिए एक सुंदर जगह है हम एक बुरे दौर से गुजरे हैं और अब हमें श्रीलंका को पुनर्जीवित करने के लिए पर्यटकों की आवश्यकता है।

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 07:18 PM (IST)
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सनथ जयसूर्या ने भारतीयों से किया देश की यात्रा करने का आग्रह
वर्तमान में वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में श्रीलंका लीजेंड्स टीम के लिए खेल रहे हैं।

कोलंबो एएनआइ।‌ श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने शनिवार को भारतीयों से श्रीलंका की यात्रा करने की बात कही। उन्होंने ऐसा कर के देश के आर्थिक संकट को पुनर्जीवित करने में मदद करने का आग्रह किया। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देश की बिगड़ी स्थिति पर अक्सर जयसूर्या का बयान सामने आता रहा है। वर्तमान में वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में श्रीलंका लीजेंड्स टीम के लिए खेल रहे हैं।

सनथ जयसूर्या ने ट्वीटर पर कही यह बात

क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने ट्वीटर पर लिखा, 'हमें पर्यटकों के लिए मेरे छोटे से द्वीप में सब कुछ है, यह घूमने के लिए एक सुंदर जगह है, हम एक बुरे दौर से गुजरे हैं और अब हमें श्रीलंका को पुनर्जीवित करने के लिए पर्यटकों की आवश्यकता है, मैं हमारे सभी भारतीय मित्रों से श्रीलंका की यात्रा करने का अनुरोध करता हूं।'

उन्होंने अपने पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए ने कहा, 'हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय आएं और श्रीलंका की यात्रा करें। हमारे पास श्रीलंका में घूमने के लिए कई सांस्कृतिक और अच्छी जगहें हैं। हमारे पास छोटे द्वीप पर सब कुछ है।'

We got everything in my small Island for tourists, it's a lovely place to visit, we went through a bad phase and now we need tourists back to revive Sri Lanka, I am requesting all our Indian friends to #VisitSriLanka pic.twitter.com/uN8TiF6Lu1

— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) October 1, 2022

उन्होंने आगे कहा, 'एक टीम के रूप में श्रीलंका का समर्थन करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खिलाड़ी भी अपना काम कर रहे हैं। हम इस साल के अंत तक 10 लाख यात्राओं की उम्मीद कर रहे हैं। हम पर्यटकों में मुख्य रूप से भारत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि वो आए और श्रीलंका की यात्रा करें और यह देखें कि यह देश कितना सुंदर है।'

यह भी पढ़ें- अमेरिका यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कैसे भारत का झंडा किया बुलंद, जानें थिंक टैंक की जुबानी

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन ने किया दावा, कहा- उसकी सेना ने रूस के कब्जे वाले ल्यमान के दो गांवों को छुड़ाया

chat bot
आपका साथी