G-20 सम्‍मेनल: विदेश सचिव ने बताया- कैसी रही पीएम मोदी, सऊदी क्राउन प्रिंस की बैठक

विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ वार्ता एक सौहार्दपूर्ण बैठक थी।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 09:55 AM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 09:59 AM (IST)
G-20 सम्‍मेनल: विदेश सचिव ने बताया- कैसी रही पीएम मोदी, सऊदी क्राउन प्रिंस की बैठक
G-20 सम्‍मेनल: विदेश सचिव ने बताया- कैसी रही पीएम मोदी, सऊदी क्राउन प्रिंस की बैठक

ब्यूनस आयर्स, एएनआइ। जी-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव एंटोनियों गुटेरज से द्विपक्षीय वार्ता की। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि सऊदी प्रिंस के साथ पीएम मोदी की वार्ता सौहार्दपूर्ण रही। वहीं यूएन महासचिव के साथ पीएम मोदी की चर्चा का मुख्‍य विषय जलवायु परिवर्तन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गुरुवार को अर्जेटीना पहुंचे।

पीएम मोदी, सऊदी क्राउन प्रिंस की बैठक रही सौहार्दपूर्ण

विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ वार्ता एक सौहार्दपूर्ण बैठक थी। सऊदी अरब अगले 2-3 वर्षों में कई क्षेत्रों में अपने निवेश को कैसे बढ़ा सकता है, इस बारे में बहुत विशिष्ट चर्चा हुई। वार्ता के दौरान क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी को बताया कि सऊदी अरब राष्ट्रीय आधारभूत संरचना निधि में प्रारंभिक निवेश को अंतिम रूप देने जा रहा है। उन्होंने तकनीकी, कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के लिए भविष्य की संभावनाओं को संदर्भित किया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से स्थिर ऊर्जा की कीमतों के महत्व पर जोर दिया।

यूएन महासचिव से जलवायु परिवर्तन पर हुई वार्ता

इसके अलावा पीएम मोदी और एंटोनियो गुतारेस के साथ बातचीत में पोलैंड के काटोवाइस में होने वाली कोप 24 जलवायु परिवर्तन पर अहम बातचीत हुई। महासचिव ने इस बात पर जोर दिया कि भारत जलवायु परिवर्तन के समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनर्स आयर्स में शुक्रवार को दुनिया के नेताओं के साथ दो महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों में प्रमुख वैश्विक चुनौतियों और घटनाक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना गए हैं। वे जापान, अमेरिका और भारत के बीच पहली बार आयोजित की जा रही त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा रूस, भारत और चीन के बीच दूसरी बार आयोजित की जा रही त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी