Photos and Videos of International Yoga Day 2019: दुनियाभर में दिखा जबरदस्‍त नजारा

International Yoga Day 2019 पर आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्‍यास की दिलचस्‍प तस्‍वीरें और वीडियो सामने आई हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 01:35 PM (IST)
Photos and Videos of International Yoga Day 2019: दुनियाभर में दिखा जबरदस्‍त नजारा
Photos and Videos of International Yoga Day 2019: दुनियाभर में दिखा जबरदस्‍त नजारा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। International Yoga Day 2019 (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019) पर आज दुनिया भर में योगाभ्‍यास के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग किया। इसके अलावा पूरी दुनिया में योग किया जा रहा है। 'योग फॉर हार्ट केयर' की थीम पर इस बार आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्‍यास की दिलचस्‍प तस्‍वीरें और वीडियो सामने आई हैं। आइये तस्‍वीरों में देखते हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अभूतपूर्व नजारा...

झलकियां-  

भारतीय नौसेना के आईएनएस 'रणवीर' (INS Ranveer) पर आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर नौसेना के जवानों ने योग का प्रदर्शन किया।आईएनएस रणवीर इस समय बंगाल की खाड़ी में तैनात है।

देश की सबसे ऊंची और बेहद संवेदशील सीमा सियाचिन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने योग किया।

Indian Army personnel performed Yoga in Siachen today on the occasion of 5th #InternationalDayofYoga. pic.twitter.com/8SrNfF9oKA — ANI (@ANI) June 21, 2019

गुजरात: भुज में भारतीय सेना के ट्रूप (Troops) और उनके परिवार वालों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(International Yoga Day) के मौके पर योग का प्रदर्शन किया।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019)  के अवसर पर उत्तराखंड के केदारनाथ में लोगों द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(International Yoga Day) पर आध्यात्मिक गुरू, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने अंडमान निकोबार द्वीप पर भारतीय नौसेना की एक डॉक पर योग समारोह आयोजित किया। इस दौरान नौसेना के जवानों ने योग का अभ्यास किया।

Andaman Nicobar islands: Sadhguru Jaggi Vasudev at a yoga event organised on Indian Navy Floating Dock in Port Blair on 5th #InternationalYogaDay. pic.twitter.com/ojomNftVil — ANI (@ANI) June 21, 2019

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019)पर सेना की डॉग यूनिट ने योगाभ्यास किया।

दिल्ली में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के दूतावास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) पर योग का प्रदर्शन किया गया।

जम्मू: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) पर डॉग स्क्वॉड ऑफ बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स ने अपने प्रशिक्षकों के साथ योग किया।

#WATCH Dog squad of Border Security Force performs yoga along with their trainers on #YogaDay2019 in Jammu. pic.twitter.com/TTN2vAgbeS

— ANI (@ANI) June 21, 2019

चेन्नई: मरीना बीच पर भारतीय नौसेना और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर योग का प्रदर्शन किया।

हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (BSF)की घुड़सवार टीम ने गुरुग्राम के बीएसएफ कैंप में घोड़ों पर खड़े होकर योगाभ्यास किया।

हिमाचल प्रदेश: आईटीबीपी के जवानों ने किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा (India-China Border) पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) पर योग किया।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर दिल्ली के द्वारका में योग किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) पर योग का प्रदर्शन किया। 

पंजाब: अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने योग किया।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के अवसर पर रोहतांग दर्रे पर योग का प्रदर्शन किया।

Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel performed Yoga at Rohtang Pass on the occassion of #InternationalDayofYoga, today. pic.twitter.com/Ekd8bvbqzs

— ANI (@ANI) June 21, 2019

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर देश के सबसे ऊंचे पर्वत हिमालय पर भारतीय सेना के जवानों ने योग का प्रदर्शन किया। भारतीय सेना के यह वीर जवान हिमालय पर कई पदों पर तैनात है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर नौसेना के जवानों ने पनडुब्बी आइएनएस सिंधुध्वज (INS Sindhudhvaj) पर योग का प्रदर्शन किया।

लद्दाख: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP)के जवान  उत्तरी लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग का प्रदर्शन कर रहे हैं।

#WATCH Indo-Tibetan Border Police personnel perform Yoga at an altitude of 18000 feet in northern Ladakh in minus 20 Degrees Celsius temperature. #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/4d7uGR4nmE

— ANI (@ANI) June 21, 2019

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास (French Ambessey) में भी योग का प्रदर्शन किया गया। आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) मनाया जा रहा है।

जम्मू: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर अमरनाथ यात्रा सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आइटीबीपी (ITBP) के जवानों ने योग किया। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर असम राइफल्स, सीआरपीएफ, पुलिस और नागरिकों के सैनिकों ने आज खराब मौसम और बारिश के बावजूद भारत-म्यांमार सीमा पर योग का प्रदर्शन किया।

जम्मू कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) पर जम्मू कश्मीर के लेह में आइटीबीपी (ITBP) के जवान योग अभ्यास सत्र में भाग ले रहे हैं। देश की सबसे ऊंची सीमाओं की रक्षा करने वालों जवान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) पर भी अपना कर्तव्य बखूबी निभा रहे हैं। 

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर मुंबई में पश्चिमी नौसेना डॉकयार्ड में आईएनएस विराट (INS Virat) पर ऑन-बोर्ड योग का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) पर कोंडागांव के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस( ITBP) के जवानों ने किया योग का प्रदर्शन किया।

आईटीबीपी के जवान उत्तरी लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग करते हुए।


अरुणाचल प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मौके पर अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में आइटीबीपी (ITBP)के 9वीं बटालियन के जवानों ने 'नदी योग' किया। इस दौरान हजारों आइटीबीपी (ITBP)के जवानों ने दिगारू नदी में खड़े होकर योगाभ्यास किया। योग का ये अद्भुत नजारा देखते ही बन रहा है। देश के ये वीर जवान ना सिर्फ देश की रक्षा, बल्कि देश को स्वस्थ्य रखने का भी हुनर सिखा रहे हैं।

सिक्किम: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day ) पर आइटीबीपी (ITBP) के जवानों ने माइनस 15 डिग्री तापमान के बीच 19 हजार फीट की ऊंचाइ पर ओपी दोरजिला पर योग का अभ्यास किया। इस दौरान जवानों का हौसला देखते ही बन रहा है। माइनस 15 डिग्री की कंपकपा देने वाली ठंड के बावजूद जवानों ने योग का अभ्यास किया।

हिमाचल प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) के मौके पर देश के वीर जवानों का जोश देखते ही बन रहा है। रोहतांग दर्रे (Rohtang Pass) के पास करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 10 डिग्री जैसे हालात में भी आइटीबीपी (ITBP)के जवान योग करते नजर आ रहे हैं। ये देश के वीर जवानों की फर्ज के प्रति वफादारी को दिखाता है कि चाहे हालात मुश्किल हों, लेकिन जवानों का हौसला नहीं टूटता है। यह तस्वीर देश की ताकत को दिखाती है।

भारतीय दूतावास ने नेपाल के जनकपुर स्थित जानकी मंदिर परिसर में योगाभ्‍यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

#WATCH: Yoga guru Baba Ramdev performs yoga along with Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis in Nanded on #InternationalDayofYoga. #Maharashtra pic.twitter.com/XiIqXZCblp

— ANI (@ANI) June 21, 2019

गुरु बाबा रामदेव ने अपने अनुयायियों के साथ नांदेड़ में योगाभ्यास किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी