यहां बनेगी समुद्र के अंदर 205 किलोमीटर लंबी तैरती सुरंग, अद्भुत होगा नजारा

तैरती हुई सुरंग के निर्माण का विचार कोई नया नहीं है। 1882 में, ब्रिटिश नौसैनिक आर्किटेक्ट एडवर्ड रीड ने भी एक ऐसी ही सुरंग का प्रस्ताव रखा था।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 10:29 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 10:42 AM (IST)
यहां बनेगी समुद्र के अंदर 205 किलोमीटर लंबी तैरती सुरंग, अद्भुत होगा नजारा
यहां बनेगी समुद्र के अंदर 205 किलोमीटर लंबी तैरती सुरंग, अद्भुत होगा नजारा

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। विज्ञान और तकनीक की मदद से लोग चांद तक पहुंच चुके हैं, समुद्र में घर बन रहे हैं, ऐसे मे अब वो दिन भी दूर नही कि लोग समुद्र के अंदर भी रफ्तार का मजा ले सकेंगे। इसी दिशा में नार्वे जल्द ही समुद्र के अंदर तैरती सुरंग का निर्माण करने जा रहा है। परियोजना पर काम कर रही सरकारी संस्था नॉर्वेजियन पब्लिक रोड्स एडमिनिस्ट्रेशन का लक्ष्य 2050 तक इसका निर्माण पूरा करना है। अगर ये सुरंग तैयार हो गई तो वाकई ये किसी अजूबे से कम नही होगा।

अद्भुत सुरंग
कंकरीट से तैयार होने वाली इस सुरंग में दो लेन बनाई जाएंगी। 100 फिट की गहराई में स्थापित होने वाली यह सुरंग 205 किलोमीटर लंबी होगी। सुरंग को नियंत्रित करने के लिए पानी की सतह पर पीपे के पुल तैयार किए जाएंगे। इन पुलों के बीच पर्याप्त दूरी होगी ताकि समुद्री जहाज इनके बीच से गुजर सकें। यह सुरंग इतनी मजूबत होगी कि इस पर किसी भी प्रकार के मौसम का कोई असर नहीं होगा। इसके निर्माण में चालीस अरब डॉलर की लागत आएगी।

मची है होड़
नार्वे यदि इस परियोजना में सफल हो जाता है तो वह विश्व का पहला ऐसी सुरंग बनाने वाला देश हो जायेगा। चीन, दक्षिण कोरिया, इटली और इंडोनेशिया भी इस परियोजना पर काम कर रहे हैं।

मकसद
पश्चिम नार्वे में स्थित क्रिस्टियानसैंड और ट्रॉनहेम नामक दो शहरों के बीच यात्रा ई 39 मार्ग का हिस्सा है, जो नॉर्वे के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सुरंग बनाने का मकसद इन दोनों शहरों को जोड़ना है। जिनके बीच की दूरी करीब 1100 किलोमीटर है, जिसे तय करने में 21 घंटे लगते हैं। लेकिन इस सुरंग के बनने के बाद ये दूरी महज कुछ घंटों की रह जाएगी।

नया नहीं विचार
तैरती हुई सुरंग के निर्माण का विचार कोई नया नहीं है। 1882 में, ब्रिटिश नौसैनिक आर्किटेक्ट एडवर्ड रीड ने भी एक ऐसी ही सुरंग का प्रस्ताव रखा था।

chat bot
आपका साथी