75 वीं वर्षगांठ पर नॉर्थ कोरिया तानाशाह किम जोंग उन ने किया हथियारों का प्रदर्शन

नॉर्थ कोरिया की स्थापना करने वाली और वर्तमान में सत्ता चला रही वर्कर्स पार्टी की ओर से 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को आयोजित हुई मिलिट्री परेड में नॉर्थ कोरिया ने कई हथियारों को पहली बार प्रदर्शित किया।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:19 PM (IST)
75 वीं वर्षगांठ पर नॉर्थ कोरिया तानाशाह किम जोंग उन ने किया हथियारों का प्रदर्शन
75 वीं स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिखाई गई मिसाइलें। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, रॉयटर्स। नॉर्थ कोरिया ने अपनी स्थापना के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में कुछ आधुनिक और अत्याधुनिक हथियारों का पहली बार प्रदर्शन किया गया जिसको देखकर देश के लोग हैरान रह गए। इन हथियारों को देखकर दुनिया के बाकी देशों ने नॉर्थ कोरिया की शक्ति का अंदाजा लगाया।  

नॉर्थ कोरिया की स्थापना करने वाली और वर्तमान में सत्ता चला रही वर्कर्स पार्टी की ओर से 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

इस मौके पर नॉर्थ कोरिया तानाशाह किम जोंग उन ने देश की जनता को संबोधित भी किया, उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों से देश ने कई विपदाएं देखी हैं। पहले कोरोना से परेशानी हुई फिर तूफान ने नुकसान पहुंचाया, उन्होंने कहा कि वो देश को आगे ले जाने के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने देश की जनता से माफी भी मांगी। सेना को कोरोना वायरस रोकने में कामयाब रहने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि वो देश को आगे ले जाने के लिए काम करते रहेंगे। अगले कुछ सालों में देश को आर्थिक रूप से निर्भर करने के लिए भी काम किया जाएगा। देश अपने को हर तरह से शक्ति संपन्न बनाने में लगा हुआ है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को आयोजित हुई मिलिट्री परेड में नॉर्थ कोरिया ने कई हथियारों को पहली बार प्रदर्शित किया। नॉर्थ कोरिया के इस कार्यक्रम पर कई देश पहले से ही नजर बनाए हुए थे। ऐसा कहा जा रहा था कि इस मौके पर किम जोंग उन कई नए हथियारों का प्रदर्शन करेंगे जिससे दुनिया के बाकी देशों को खतरा होगा। एक बात ये भी कही जा रही थी कि इन हथियारों का प्रदर्शन करके किम जोंग उन एक बड़ा संदेश देना चाहते हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि वैसे तो नॉर्थ कोरिया में परेड का समय निर्धारित रहता था मगर ऐसा पहली बार हुआ है जब सुबह तड़के इसका आयोजन किया गया हो। नॉर्थ कोरिया की हर गतिविधि पर नजर रखने वाले साउथ कोरिया के अधिकारियों का यह भी कहना है कि किम जोंग उन अमेरिकी चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करना चाह रहे थे जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऐसी परेड का आयोजन किया और हथियारों का प्रदर्शन किया। सैटेलाइट तस्वीरों में बीते कई सप्ताह से यह देखा जा रहा था कि नॉर्थ कोरियाई सैनिक बड़ी परेड का अभ्यास कर रहे हैं।

एक बात ये भी कही जा रही थी कि इस परेड में तानाशाह कुछ नई मिसाइलों का भी प्रदर्शन करेगा जो अमेरिका और रूस जैसे देशों के लिए घातक होंगी मगर इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि वर्षगांठ में उन हथियारों का प्रदर्शन किया गया या नहीं। 

chat bot
आपका साथी