पूर्व कानून मंत्री होंगे भारत में नेपाल के नए राजदूत

नेपाल की संसदीय समिति ने भारत के अलावा मलेशिया, इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के राजदूतों के नाम को भी मंजूरी दे दी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 11:43 PM (IST)
पूर्व कानून मंत्री होंगे भारत में नेपाल के नए राजदूत
पूर्व कानून मंत्री होंगे भारत में नेपाल के नए राजदूत
काठमांडू, प्रेट्र। नेपाल के पूर्व कानून मंत्री नीलांबर आचार्य भारत में नेपाल के नए राजदूत होंगे। नेपाल की संसदीय समिति ने रविवार को आचार्य के नाम पर मुहर लगा दी।

रविवार को नेपाल की संसदीय समिति ने भारत के अलावा मलेशिया, इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के राजदूतों के नाम को भी मंजूरी दे दी। नए राजदूतों के नामों को राष्ट्रपति विद्या भंडारी के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद राजदूतों की नियुक्ति की घोषणा कर दी जाएगी।

भारत के साथ मजबूत संबंधों की वकालत करते हए आचार्य ने कहा कि चीन के साथ मजबूत होते संबंधों के बावजूद भारत के साथ उसके प्रगाढ़ संबंध प्रभावित नहीं होंगे।

नेपाल के संविधान के मुताबिक नए राजदूत की नियुक्ति के लिए सरकार नाम सुझाती है। इस नाम पर संसदीय समिति में चर्चा होती है। समिति की मंजूरी मिलने के बाद नाम को राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति राजदूत की नियुक्ति करते हैं।

chat bot
आपका साथी