नाइजीरियाई शहर पर आतंकी संगठन बोको हराम का कब्जा

मेगुमेरी पर कब्जे से कुछ दिन पहले पड़ोसी राज्य अदमावा की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sun, 26 Nov 2017 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 26 Nov 2017 05:35 PM (IST)
नाइजीरियाई शहर पर आतंकी संगठन बोको हराम का कब्जा
नाइजीरियाई शहर पर आतंकी संगठन बोको हराम का कब्जा

बाउची (नाइजीरिया), रायटर। आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत के मेगुमेरी शहर पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक हमलावर भारी गोलीबारी करते हुए शनिवार को बोर्नो की राजधानी मैदुगुरी से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित मेगुमेरी में दाखिल हुए।

शहरवासियों ने जान बचाने के लिए जंगल में शरण ली है। स्थानीय नागरिक वाकिल बुलामा ने कहा, 'इससे पहले कि वे हमें पकड़ पाते हम पूरे परिवार के साथ बचते-बचाते जंगल में आ छिपे हैं।' सैन्य सूत्रों ने भी नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर माना कि मेगुमेरी पर हमला हुआ है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आतंकियों ने शहर पर कब्जा कर लिया है या नहीं।

मेगुमेरी पर कब्जे से कुछ दिन पहले पड़ोसी राज्य अदमावा की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 2015 में राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के सत्ता में आने के बाद से यह सबसे भयानक फिदाइन हमला था। बोको हराम 2009 से उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के इस क्षेत्र में इस्लामिक राज कायम करने की कोशिश में है। बोको हराम के हमलों में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। बीस लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर-बार छोड़कर क्षेत्र से पलायन करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: नेपाल में नई सरकार चुनने के लिए रविवार को मतदान

chat bot
आपका साथी