नाइजीरिया में राष्ट्रपति पद के लिए 79 उम्मीदवार

नाइजीरिया में फरवरी 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 04:54 PM (IST)
नाइजीरिया में राष्ट्रपति पद के लिए 79 उम्मीदवार
नाइजीरिया में राष्ट्रपति पद के लिए 79 उम्मीदवार
आबुजा, आइएएनएस। अगले साल नाइजीरिया में होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में कुल 79 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसमें वर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी भी शामिल हैं। यह जानकारी नाइजीरिया में चुनाव कराने वाली शीर्ष संस्था इंडीपेंडेंट नेशनल इलेक्टोरल कमीशन (आइएनईसी) ने दी।

आइएनईसी के अध्यक्ष महमूद याकुबू ने अगले आम चुनाव की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि दो सदनवाली विधायिका के लिए कुल 6352 उम्मीदवार चुनाव में उतरेंगे और इसमें कुल 91 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया में फरवरी 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चुनावों के लिए जारी विवरण के मुताबिक अभी मतदान में 112 दिन शेष हैं।

chat bot
आपका साथी