न्यूजीलैंड में कोरोना की वापसी, रविवार को दर्ज हुए 2 नए संक्रमित मामले

न्यूजीलैंड में कोरोना की फिर से वापसी हो गई है। रविवार को यहां पर दो नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 12:36 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 12:36 PM (IST)
न्यूजीलैंड में कोरोना की वापसी, रविवार को दर्ज हुए 2 नए संक्रमित मामले
न्यूजीलैंड में कोरोना की वापसी, रविवार को दर्ज हुए 2 नए संक्रमित मामले

वेलिंगटन, आइएएनस। न्यूजीलैंड में कोरोना की फिर से वापसी हो गई है। रविवार को यहां पर दो नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या 1,161 तक पहुंच गई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देश में इससे पहले 24 दिन बाद पांच संक्रमित मामले भी दर्ज किए गए थे। 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दर्ज किए दो मामलों में से पहला मामला शनिवार को घोषित किए गए दंपति के बच्चे का था जो हाल ही में भारत से आए थे। बच्चे की उम्र दो साल से भी कम थी, जो दिल्ली से यात्रा करके 15 जून को ऑकलैंड पहुंची थी। स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड  ने इससे पहले बताया था कि न्यूजीलैंड के लोग विदेशों से घर लौट रहे थे, इसलिए  यहां पर संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यह राहत की बात की है कि देश में इन मामलों का पता लगाने के लिए सुविधा मौजूद है। 

पूरी दुनिया में अमेरिका ऐसा देश है जो सबसे ज्यादा इस वायरस से संक्रमित हैं। यह पर संक्रमितों की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई है वहीं मनरेवालों की संख्या 1 लाख 12 हजार के पास पहुंच गई है। यूएस के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इसके बाद रुस, भारत, यूके, पेरू, स्पेन और इटली सबसे प्रभावित सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का कहर बना हुआ है। महामारी इस समय वैश्विक स्तर पर 87 लाख के पार लोग संक्रमित हैं वहीं मरनेवालों की संख्या चार लाख 63 हजार के पार पहुंच गई है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस की रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर वैक्सीन बनाने में जुटे  हैं। इससे बचने के लिए कई देश ने अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया, जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। अब फिलहाल लगभग सभी देश अपने स्तर पर लॉकडाउन में ढील दे रहें, जिससे लोगों की जिंदगी पटरी पर आ गई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी