Nepal Flight Service Started: नेपाल में 6 महीने बाद फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ाने

सोमवार यानी 21 सितंबर से नेपाल में घरेलू उड़ान सेवा को फिर से शुरू कर दिय गया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के पिछले 6 महीनें से सभी उड़ान बंद थी। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सभी यात्रियों का तापमान की जांच की गई।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 08:47 AM (IST)
Nepal Flight Service Started: नेपाल में 6 महीने बाद फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ाने
6 महीने के बाद नेपाल में फिर से घरेलू उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है।

काठमांडू, एएनाइ। नेपाल कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बंद घरेलू उड़ान सेवा 21 सितंबर से शुरू हो गई है। पिछले 6 महीने से यह सेवा बंद थी। लंबे इंतजार के बाद बंद पड़ी उड़ान शुरू होने के बाद यात्रियों ने यात्रा की। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सभी यात्रियों का तापमान की जांच की गई।

सरकार द्वारा घरेलू व्यावसायिक उड़ान के लिए अनुमति देने के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमान हवाई अड्डे से बुद्ध एयर का विमान पहली बार सोमवार सुबह 57 यात्रियों को लेकर पर्यटकीय नगरी पोखरा के लिए रवाना हुई। नेपाल के विभिन्न स्थानों के लिए 50 उड़ान सेवा की अनुमति दी गई है।  हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह से स्वास्थ्य सतर्कता और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए घरेलू हवाई उड़ान सेवा जारी रहेगी। त्रिभुवन हवाई अड्डे के आतंरिक टर्मिनल पर स्वास्थ्य सावधानी और चेकिंग की व्यवस्था की गई है। 

नेपाल मे कोरोना वायरस

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। नेपाल की बात करें तो यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा  65,276 तक पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 427 तक पहुंच गया है। प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी ताजा आंकडों के मुताबिक,अब तक विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 12 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है और मरने वालों की संख्या 9 लाख 63 हजार से ज्यादा हो गई। दुनिया में इस वक्त अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। इसके दूसरे नंबर संक्रमित देश भारत है। 

दुनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज भारत में ठीक हुए

बढ़ते मामलों के बीच दुनिया में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन दिनों में एक दिन में 90 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। देश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच यह खबर काफी राहत देने वाली है। भारत कोरोना से ठीक होने वाले मामलों (recoveries) में दुनियाभर में शीर्ष पर पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी