नया अंतरिक्ष केंद्र बनाने की तैयारी में जुटा नाटो, चीन और रूस की बढ़ी चिंता

नाटो ने एलान किया है कि वह उपग्रह संचार के प्रबंधन और दुनियाभर में अपने सैन्य अभियानों में मदद के लिए नया अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करेगा। दिसंबर में नाटो ने एलान किया था कि जमीन समुद्र हवा और साइबरस्पेस के बाद अंतरिक्ष उनकी कार्रवाई का पांचवां क्षेत्र होगा।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:49 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:49 AM (IST)
नया अंतरिक्ष केंद्र बनाने की तैयारी में जुटा नाटो, चीन और रूस की बढ़ी चिंता
सैन्य अभियानों में मदद के लिए नया अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करेगा नाटोे।

केस्टर, एपी। नाटो ने घोषणा की है कि वह दुनियाभर में अपने सैन्य अभियानों के उपग्रह संचार और प्रमुख भागों का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए एक अंतरिक्ष केंद्र बना रहा है। लगभग दो हजार कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं। इनमें आधे से ज्यादा उपग्रहों का संचालन नाटो के देश करते हैं।

अफगानिस्तान या कोसोवो जैसे स्थानों पर नाटो के कमांडर नेविगेशन, संचार, खुफिया सूचना साझा करने और मिसाइल लांचरों का पता लगाने के लिए इन उपग्रहों पर निर्भर हैं। इस सप्ताह केस्टर को उपग्रह की नई कक्षा के तहत लाने की तैयारी हो चुकी है।

नाटो ने एलान किया है कि वह उपग्रह संचार के प्रबंधन और दुनियाभर में अपने सैन्य अभियानों में मदद के लिए नया अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करेगा। दिसंबर में नाटो ने एलान किया था कि जमीन, समुद्र, हवा और साइबरस्पेस के बाद अंतरिक्ष उनकी कार्रवाई का पांचवां क्षेत्र होगा।

chat bot
आपका साथी