विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thailand Attack: थाइलैंड में मुस्लिम अलगाववादियों ने की आगजनी और बम धमाके, हमलावरों ने जमकर चलाए पेट्रोल बम

By Amit SinghEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2022 05:00 AM (IST)

Thailand Attack थाइलैंड में मुस्लिम अलगाववादी राज्यों में स्वायत्तता से लेकर आजादी तक की मांग कर रहे हैं। ये लोग ...और पढ़ें

अलगाववादियों ने थाइलैंड बड़ी तादाद में बम धमाकों और आगजनी को दिया अंजाम
अलगाववादियों ने थाइलैंड बड़ी तादाद में बम धमाकों और आगजनी को दिया अंजाम

हत याई (थाइलैंड), एजेंसियां: थाइलैंड के सुदूर दक्षिणी राज्यों में मुस्लिम अलगाववादियों ने बड़े पैमाने पर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। बौद्ध धर्म बहुल देश में मंगलवार रात भर आगजनी और बमबारी होती रही। सेना के प्रवक्ता प्रमोटे प्रोमिन ने कहा कि मंगलवार रात पट्टानी, नरथीवट और याला प्रांतों में कम से कम 17 हमले हुए। इन घटनाओं में तीन नागरिकों के घायल होने की खबर है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

जिहादी आंदोलनों से भी जुड़े हैं तार

माना जाता है कि हमले मुस्लिम विद्रोहियों ने किए हैं। हमलावरों ने पेट्रोल बमों का भी इस्तेमाल किया। ये मुस्लिम अलगाववादी राज्यों में स्वायत्तता से लेकर आजादी तक की मांग कर रहे हैं। ये लोग इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में चल रहे जिहादी आंदोलनों से भी जुड़े हुए हैं। बौद्ध बहुल थाइलैंड लगभग दो दशकों से मुस्लिम अलगाववादियों की हिंसा का सामना कर रहा है। 2004 में तीन प्रांतों में विद्रोह शुरू होने के बाद से 7,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 2013 में शुरू हुई शांति वार्ता को बार-बार व्यवधानों का सामना करना पड़ा है।

PULO ने हमलों के आरोपों को किया खारिज

इस साल की शुरुआत में थाई सरकार द्वारा महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद मुख्य विद्रोही समूह, बारिसन रेवोलुसी नैशनल के साथ चर्चा फिर से शुरू करने के बाद बुधवार को फिर हमले दर्ज किए गए। पटानी यूनाइटेड लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (PULO), जिसे नवीनतम दौर की वार्ता से दरकिनार कर दिया गया था। उसने रमजान के पवित्र मुस्लिम महीने के दौरान बमबारी की था। संगठन ने दावा करते हुए कहा है कि बातचीत समावेशी नहीं है। सरकार ने कहा है कि वह सभी समूहों से बात करने को तैयार है। संगठन के नेता कस्तूरी मखोटा ने बुधवार को रॉयटर्स को बताया कि हमलों का PULO से कोई लेना-देना नहीं है।