म्यांमार के सैन्य शासक की आलोचना करने वाली मॉडल के थाईलैंड में प्रवेश पर लगी रोक, स्वदेश वापसी को लेकर भयभीत

म्यांमार की मॉडल का नाम थाव नंदर आंग है जिसे हान ले के नाम से भी जाना जाता है। वियतनाम से वापसी के बाद बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। जिसके बाद उसके थाईलैंड में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 24 Sep 2022 05:26 AM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2022 05:26 AM (IST)
म्यांमार के सैन्य शासक की आलोचना करने वाली मॉडल के थाईलैंड में प्रवेश पर लगी रोक, स्वदेश वापसी को लेकर भयभीत
म्यांमार की मॉडल की थाईलैंड में प्रवेश पर लगी रोक

बैंकाक, एपी: म्यांमार की एक मॉडल को यह डर सता रहा है कि उसे स्वदेश जाने के लिए मजबूर किया जा सकता है। म्यांमार की यह मॉडल पिछले काफी वक्त से थाईलैंड में रह रही थी। बीते दिनों वो किसी निजी काम से वियतनाम गई थी, जिसके बाद उसे थाईलैंड में प्रवेश देने से इन्कार कर दिया गया है। मॉडल ने पिछले साल थाईलैंड में एक सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान म्यांमार के सैन्य शासकों की निंदा की थी। जिसके वो अब स्वदेश वापसी से कतरा रही है।

म्यांमार की इस मॉडल का नाम थाव नंदर आंग है, जिसे हान ले के नाम से भी जाना जाता है। आंग ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से वार्ता में बताया कि बुधवार को वियतनाम से वापसी के बाद बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। जिसके बाद उसके थाईलैंड में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। उन्होंने बताया कि वो थाईलैंड में ही रह रही है, लेकिन उसे अपने प्रवास को अवधि को बढ़ाने के लिए देश से बाहर निकलने और फिर से प्रवेश करने की जरूरत होती है।

एपी से बातचीत के दौरान आंग ने बताया कि उन्होंने म्यांमार वापस भेजे जाने से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी की सहायता मांग रही थी। उन्हें म्यांमार की  सैन्य सरकार से कड़ी सजा का डर है। बता दें, थाईलैंड में प्रवेश से वंचित लोगों को आमतौर पर उनके प्रस्थान के आखिरी स्थान पर भेज दिया जाता है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें वियतनाम में गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसके बाद उन्हें म्यांमार वापस भेज दिया जाएगा। थाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तनी संगरत ने पुष्टि करते हुए बताया है कि आंग को उनके यात्रा दस्तावेज में कुछ दिक्कतों के कारण थाईलैंड में प्रवेश नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तारी नहीं किया है। साथ फिलहाल उन्हें कहीं और भेजने की योजना नहीं है।

chat bot
आपका साथी