जर्मनी में गोलीबारी में हमलावर ने माता-पिता समेत छह लोगों को मार डाला

दक्षिण पश्चिम जर्मनी में हुई गोलीबारी की घटना में छह लोग मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 05:55 PM (IST)
जर्मनी में गोलीबारी में हमलावर ने माता-पिता समेत छह लोगों को मार डाला
जर्मनी में गोलीबारी में हमलावर ने माता-पिता समेत छह लोगों को मार डाला

 फ्रैंकफर्ट, एएफपी। दक्षिण पश्चिम जर्मनी में हुई गोलीबारी की घटना में छह लोग मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि गोलीबारी करने वाले ने निजी कारणों से रोट एम सी कस्बे में हमला किया। पुलिस प्रमुख ने कहा कि मृतकों में संदिग्ध की मां और पिता भी थे। 

हमलावर का था पीड़ितों से निजी संबंध 

पुलिस ने बताया कि हमलावर का पीड़ितों के साथ निजी संबंध था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में किसी और हमलावर के शामिल होने का संकेत नहीं मिला है। पुलिस ने स्थानीय टीवी को बताया कि हमलावर जर्मन है। स्थानीय समयानुसार दोपहर के आसपास गोलीबारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एक स्थानीय होटल के भीतर और उसके आसपास मारे गए लोगों और घायलों को पाया। बिल्ड अखबार ने बताया है कि मारे गए लोग हमलावर के परिवार के सदस्य हैं।

हमलावर गिरफ्तार

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख रीनर म्यूलर ने कहा कि पुलिस ने उस शख्स को लाइन पर रखा। जब वे कई मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे, तो एक 26 वर्षीय जर्मन नागरिक को संदिग्ध व्यक्ति के रूप में गिरफ्तार किया। मारे गए लोगों में तीन महिला और तीन पुरुष है। उनकी उम्र 36 से 69 वर्ष है। उनका शव एक बिल्डिंग में पाया गया, जिसके पीछे एक बार है।

संदिग्ध ने दो बच्चों को भी धमकी दी जिनकी उम्र 12 और 14 वर्ष है। संदिग्ध के पास शूटिंग क्लब के सदस्य के रूप में लाइसेंस है। अधिकारियों का मानना है कि उसने एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल का इस्तेमाल किया। पुलिस स्पष्ट करने के लिए काम कर रही थी कि अन्य लोग कैसे संबंधित थे।  

म्यूनिख से लगभग 170 किलोमीटर दूर 

रोट एम सी कस्बा म्यूनिख से लगभग 170 किलोमीटर (105 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के एक ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 5,300 लोगों का शहर है।

chat bot
आपका साथी