Nepal Landslide: एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत

नेपाल के स्यांजा जिला (Syangja) में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 07:58 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 08:22 AM (IST)
Nepal Landslide: एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत
नेपाल में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत।

काठमांडू, एएनआइ। नेपाल के स्यांजा जिला (Syangja) जिले में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके चलते भूस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों सहित 10 की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स को चोटें आइ है, उसे पास ही के एक अस्पताल में पहुंचाया गया है।

एक शख्स को आई चोटें

मुख्य जिला अधिकारी गंगा बहादुर छेत्री ने टेलीफोन पर बातचीत करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया, "हमने दस शवों को बरामद किया है, जिनमें से नौ एक ही परिवार के हैं। जबकि एक शख्स को अस्पताल भेजा गया है"।

शनिवार तक होगी बारिश

बता दें कि नेपाल के विभिन्न इलाकों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार तक यह बारिश जारी रहेगी। नेपाल के मौसम विभाग (Nepal meteorological and weather department) ने भारी बारिश के चलते कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। सभी को चेतावनी देते हुए कई जिलों में भूस्खलन और बाढ़ आने की आंशका जताई है।

अछाम जिले के रामरोशन ग्रामीण नगर पालिका में बाढ़

इससे पहले देश में अछाम जिले के रामरोशन ग्रामीण नगर पालिका में बाढ़ आई थी। इस दौरानछह लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग लापता हो गई थी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अछाम जिले के रामरोशन ग्रामीण नगर पालिका में बाढ़ आने से छह लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग लापता हुए हैं। हादसे में नारे गए छह लोगों में से तीन पुरूष और तीन महिलाएं हैं।

सिंधुपालचौक जिले में भारी बारिश

भारी बारिश के कारण लोगों के लापता होने की खबरें सामने आई थी। यहां सिंधुपालचौक जिले में भारी बारिश के बाद 18 घरों के पास आए भूस्खलन में 12 लोग लापता हो गए हैं। लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

chat bot
आपका साथी