जानिये, स्विट्जरलैंड में किस मशहूर अभिनेत्री की लगेगी प्रतिमा

1964 में आई बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की संगम पहली भारतीय फिल्म थी, जिसकी शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 05:02 PM (IST)
जानिये, स्विट्जरलैंड में किस मशहूर अभिनेत्री की लगेगी प्रतिमा
जानिये, स्विट्जरलैंड में किस मशहूर अभिनेत्री की लगेगी प्रतिमा

 बर्न, प्रेट्र। स्विट्जरलैंड का प्रशासन अपने देश में दिग्गज भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की प्रतिमा लगाने पर विचार कर रहा है। श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के कई दृश्य और गाने स्विट्जरलैंड में ही फिल्माए गए थे। 1989 में आई इस फिल्म ने स्विट्जरलैंड को भारतीय पर्यटकों के बीच लोकप्रिय कर दिया था। श्रीदेवी का इस साल फरवरी में दुबई में निधन हो गया था।

श्रीदेवी की प्रतिमा लगवाने की योजना से जुड़े स्विट्जरलैंड के एक अधिकारी ने कहा, 'श्रीदेवी ने देश में पर्यटन उद्योग को बढ़ाने में मदद की थी। इसलिए प्रशासन उनकी प्रतिमा लगाकर उन्हें सम्मानित करने पर विचार कर रहा है।'


स्विट्जरलैंड का प्रशासन इससे पहले वर्ष 2016 में दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा की प्रतिमा रिजॉर्ट शहर इंटरलेकन में लगवा चुका है। अधिकारी ने कहा, 'चांदनी समेत यशजी की कई फिल्मों की शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई थी। जिसके चलते हमारा देश पर्यटन के लिहाज से भारतीयों के लिए पसंदीदा जगह बना।' 1964 में आई बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की 'संगम' पहली भारतीय फिल्म थी, जिसकी शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई थी।

chat bot
आपका साथी