जानें-सना मारिन के अलावा दुनिया में सबसे कम उम्र के वो नेता, जिन्‍हें मिली सत्‍ता की बागडोर

सना दुनिया की सबसे कम उम्र की पीएम बनने वाली है। पूर्व में भारत के राजीव गांधी यूक्रेन के ओलेक्‍सी हॉचेरुक और न्‍यूजीलैंड की जेसिंडा आर्डर्न जैसे कई नेता यह खिताब हासिल कर चुके है

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:01 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 01:39 PM (IST)
जानें-सना मारिन के अलावा दुनिया में सबसे कम उम्र के वो नेता, जिन्‍हें मिली सत्‍ता की बागडोर
जानें-सना मारिन के अलावा दुनिया में सबसे कम उम्र के वो नेता, जिन्‍हें मिली सत्‍ता की बागडोर

नई दिल्‍ली (जागरण स्‍पेशल)। फ‍िनलैंड की सना मारिन दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनने वाली है। इससे पहले भारत के राजीव गांधी, यूक्रेन के ओलेक्‍सी हॉचेरुक और न्‍यूजीलैंड की जेसिंडा आर्डर्न जैसे कई राजनेता यह खिताब हासिल कर चुके हैं। कुछ ऐसे नेताओं के बारे में बताएंगे जो अधिक उम्र में उनको सत्‍ता का स्‍वाद मिला। पेश है सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजनेताओं पर एक नजर। हम यह भी बताएंगे कि अधिक उम्र किसको सत्‍ता का स्‍वाद मिला।  
1- राजीव गांधी 
1984 में 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक थे, जिन्‍होंने सकरार का नेतृत्‍व किया।

2- आेलोक्‍सी हाचेरुक
29 अगस्‍त, 2019 को 35 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले ओलोक्‍सी हाचेरुक युक्रेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले यह खिताब वोलोदिमिर ग्रॉसमैन के पास था, जो 38 साल की उम्र में युक्रेन के प्रधानमंत्री बने।

3- कार्लोस अल्‍वारोडा क्‍वासाडा

8 मई, 2018 को 38 वर्ष की उम्र में लेखक, पत्रकार एवं वैज्ञानिक कार्लोस कोस्‍टारिका के 48वें राष्‍ट्रपति बने।

4- जेसिंडा आर्डर्न

26 अक्‍टूबर 2017 को 37 वर्ष की वाुय में प्रधानमंत्री बनने वाली जेसिंडा आर्डर्न न्‍यूजीलैंड के सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं। यही नहीं वह दुनिया की पहली सबसे कम उम्र की महिला प्रधानमंत्री भी हैं। 

5- फ्र‍िट्ज विलियम मिशेल

22 जुलाई 2019 को 39 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले फ्रिट्ज विलियम मिशेल हैती के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। वह पहले 2009 से 2011 तक वित्‍त मंत्रालय में मुख्‍य लेखाकार थे। 

5- किम जोंग उन

किम जोंग उत्‍तर कोरिया के काफी चर्चित नेता हैं। पिता किम जोंग इल की मृत्‍यु के बाद वर्ष 2011 में 28 साल की उम्र में किम जोंग उन उत्‍तर कोरिया के सुप्रीम नेता बने। 

6- नाइब बुकेले 

सबसे कम उम्र के राष्‍ट्रपतियों में नाइब बुकेले का नाम भी शामिल है।1 जून 2019 को 38 साल की उम्र में नाइब बुकेले अल सल्‍वाडोर के सबसे कम उम्र के राष्‍ट्रपति बने।

7- सना मारिन

मारिन का जन्‍म 16 नवंबर 1985 को फ‍िनलैंड में हुआ था। वर्ष 2015 में वह संसद सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुईं। पहली बार वह 2019 में सरकार में शामिल हुईं। सरकार में वह परिवहन व संचार मंत्री बनीं। वर्ष 2012 में उन्होंने प्रशासनिक विज्ञान में टैम्पियर विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हुईं। 2017 में उन्‍हें सिटी काउंसिल में चुना गया। मारिल समान लिंग वाले पार्टनर की संतान हैं।

उम्रदराज नेता

1- मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई भारत के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री थे। 1977 से 1979 तक भारत के प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले मोरारजी की उम्र 81 साल थी। 

2- डोनाल्‍ड ट्रंप सबसे उम्र दराज राष्‍ट्रपति 

अमेरिकी इतिहास में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप सबसे उम्र दराज राष्‍ट्रपति बने हैं। वह 71 साल की उम्र में राष्‍ट्रपति बने। जबकि सबसे युवा अमेरिकी थियोडोर रूजवेल्‍ट थे। महज 42 वर्ष की उम्र में वह अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनें।  

chat bot
आपका साथी