Nepal Border Issue: भारत के साथ कूटनीतिक बातचीत के जरिये सुलझाएंगे सीमा विवाद : ओली

Nepal Border Issue देश के रक्षा मंत्री का भी पदभार संभालने वाले के पी शर्मा ओली ने कहा कि दोनों देशों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मजबूत करने के लिए हमें अपने मानचित्र पर टिके रहना होगा और भारत से बात करनी होगी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 06:39 PM (IST)
Nepal Border Issue: भारत के साथ कूटनीतिक बातचीत के जरिये सुलझाएंगे सीमा विवाद : ओली
नेपाल के पीएम बोले, केवल वार्ता से सौहार्दपूर्ण हो सकते हैं दोनों देशों के संबंध

काठमांडू, आइएएनएस। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद को कूटनीति वार्ता के जरिये सुलझाया जाएगा। मई 2020 में नेपाल द्वारा नए मानचित्र को अपनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच मतभेद उभर आए थे। पिछले महीने नई दिल्ली में दोनों पक्षों के बीच मंत्रिस्तरीय बातचीत हुई थी, लेकिन मतभेदों को दूर नहीं किया जा सका था।

सेना द्वारा आयोजित संगोष्ठी में ओली ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को तथ्यों, समानता और सम्मान के आधार पर सौहार्दपूर्ण बनाया जा सकता है। देश के रक्षा मंत्री का भी पदभार संभालने वाले ओली ने कहा कि दोनों देशों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मजबूत करने के लिए हमें अपने मानचित्र पर टिके रहना होगा और भारत से बात करनी होगी। सुस्ता और कंचनपुर में सीमा विवाद का उल्लेख करते हुए ओली ने कहा कि हमारे संबंध केवल बातचीत के माध्यम से सौहार्दपूर्ण हो सकते हैं।

सुस्ता और कालापानी क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद लंबे समय से है। वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल गए थे तो उन्होंने विदेश सचिव स्तर की बातचीत से विवाद सुलझाने की बात कही थी। हालांकि यह बैठक कभी नहीं हुई। वर्ष 2019 में नई दिल्ली ने एक नया नक्शा जारी किया, जिसमें कालापानी को भारत का हिस्सा बताया गया। नेपाल ने इस कदम पर आपत्ति जताते हुए कूटनीतिक बातचीत की पेशकश की थी। हालांकि भारत ने कोरोना महामारी खत्म होने के बाद आमने-सामने बैठकर बातचीत की बात कही।

chat bot
आपका साथी