भविष्य में भारत दुनिया के लिए विकास का इंजन होगा- सुरेश प्रभु

सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति लेकर आएगा और दुनिया के लिए विकास का अगला इंजन होगा।

By Arti YadavEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 11:29 AM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 11:29 AM (IST)
भविष्य में भारत दुनिया के लिए विकास का इंजन होगा- सुरेश प्रभु
भविष्य में भारत दुनिया के लिए विकास का इंजन होगा- सुरेश प्रभु

जोहानिसबर्ग, (प्रेट्र)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने दक्षिण अफ्रीका के एक कारोबारी शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति लेकर आएगा और दुनिया के लिए विकास का अगला इंजन होगा। सुरेश प्रभु दक्षिण अफ्रीका में दो दिवसीय भारत-अफ्रीका कारोबारी सम्मेलन 2018 में भाग लेने गए थे और उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। यह सम्मेलन 29 अप्रैल को शुरू हुआ था।

सुरेश प्रभु ने यहां नई औद्योगिक विकास नीति के कुछ विवरण साझा किए जो जल्द ही जारी किए जाएंगे। प्रभु ने कहा कि 1956 की पहली नीति में एक बदलाव होगा जो औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देता है और 1992 की जो मजबूती से प्रेरित थी क्योंकि उस समय भारत को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। प्रभु के मुताबिक नई नीति में तीन मुख्य तत्व होंगे - मौजूदा उद्योगों का आधुनिकीकरण, नए उद्योगों को लाना और स्टार्टअप में वृद्धि।

प्रभु ने वैश्विक स्तर पर चीन के आर्थिक विकास को अनूठा माना और चीनी सरकार द्वारा निवेश में वृद्धि को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सफलता और विकास की कहानी भारतीयों द्वारा संचालित है। भारत में निजी क्षेत्र ने इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने ऐसे प्रोजेक्ट तलाशने की बात कही जिनसे 2019 इस वर्ष की तुलना में भारत के लिए बेहतर होगा। प्रभु ने कहा कि मै विश्वास से कह सकता हूं कि 2017 से 2018 बेहतर होगा और 2018 से 2019 अच्छा होगा। प्रभु ने कहा कि मैं यह एक ज्योतिषी के रूप में नहीं बोल रहा हूं। यह पूरी तरह से भारत की वास्तविक और वैध विकास संख्याओं पर आधारित है।

प्रभु ने कहा कि किसी भी देश में ऐसी उपलब्धियों के लिए राजनीतिक व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया, जिन्होंने पूरे गतिशीलता को बदल दिया, क्योंकि अब हम केवल विकास की संख्या पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं, बल्कि लंबी अवधि के सतत विकास की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मोदी की भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के आम चुनावों में 545 सदस्यीय लोकसभा में 282 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत जीता था।

chat bot
आपका साथी