मजार-ए-शरीफ से भारत ने अपने 50 नागरिक निकाले, बाकी को भी तत्काल अफगानिस्तान छोड़ने की दी सलाह

पांच लाख की आबादी वाले मजार-ए-शरीफ पर कब्जे को लेकर अफगान सेना और तालिबान के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। अफगानिस्तान में करीब डेढ़ हजार भारतीय नागरिक हैं। अमेरिका और ब्रिटेन भी अफगानिस्तान से अपने नागरिक सुरक्षित बाहर निकालने में लगे हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 10:40 PM (IST)
मजार-ए-शरीफ से भारत ने अपने 50 नागरिक निकाले, बाकी को भी तत्काल अफगानिस्तान छोड़ने की दी सलाह
अफगानिस्तान में करीब डेढ़ हजार भारतीय नागरिक हैं

काबुल, आइएएनएस। अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे हालात और मजार-ए-शरीफ को तालिबान के चारों और से घेरने के बाद भारत ने वहां से अपने 50 नागरिक सुरक्षित निकाल लिए हैं। भारत ने इसके लिए विशेष विमान मजार-ए-शरीफ भेजा था।

नई दिल्ली पहुंचने वालों में नागरिकों के साथ राजनयिक भी हैं। भारत ने मजार-ए-शरीफ में वाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यहां से विशेष विमान के जाने से पहले महावाणिज्य दूत ने वहां फंसे नागरिकों को ट्वीट कर सुरक्षित निकलने की सूचना दी थी। सहायता के लिए टेलीफोन नंबर भी जारी किए गए थे।

पांच लाख की आबादी वाले मजार-ए-शरीफ पर कब्जे को लेकर अफगान सेना और तालिबान के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। अफगानिस्तान में करीब डेढ़ हजार भारतीय नागरिक हैं। मजार-ए-शरीफ से राजनयिक और नागरिकों को सुरक्षित निकालने के साथ ही भारत ने अफगानिस्तान में बाकी बचे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें तत्काल अफगानिस्तान छोड़ने की सलाह दी गई है। अमेरिका और ब्रिटेन भी अफगानिस्तान से अपने नागरिक सुरक्षित बाहर निकालने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें : तीन साल में भारतीय एनजीओ को विदेश से 49,000 करोड़ रुपये मिले : नित्यानंद राय

यह भी पढ़ें : पोक्सो के तहत आरोपित किशोरों की आयुसीमा घटाने पर विचार नहीं : संसदीय समिति

chat bot
आपका साथी