भारत-नाइजीरिया के विदेश मंत्रियों ने की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

भारत-नाइजीरिया के विदेश मंत्रियों ने मुलाकात कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों व अनेक अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 07:54 AM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 07:54 AM (IST)
भारत-नाइजीरिया के विदेश मंत्रियों ने की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
भारत-नाइजीरिया के विदेश मंत्रियों ने की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, एएनआइ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S Jaishankar) ने मंगलवार को नाईजीरियाई समकक्ष जियोफ्रे ओनिएमा ( Geoffrey Onyeama)  से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बेहतर और दृढ़ संबंध के आधार पर उत्कृष्ट दीर्घकालिक, बहुपक्षीय और सामरिक द्विपक्षीय संबंधों को स्वीकार किया। विदेश मंत्री जयशंकर (Jaishankar) और उनके नाइजीरियाई समकक्ष जियोफ्रे ओनियामा के बीच अनेकों मुद्दों पर चर्चा हुई। आधिकारिक रिलीज के अनुसार, राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, रक्षा समेत सांस्कृतिक साझेदारी को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हुई। दोनों मंत्रियों ने इस साल के बाद संयुक्त रक्षा सहयोग कमिटी की अगली मीटिंग पर बातचीत की। यह बैठक अबुजा में होने वाली है। 

दोनों विदेश मंत्रियों के बीच व्यापक मुद्दों पर हुई चर्चा

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात के बाद बताया गया कि इस दौरान राजनीतिक, आर्थिक एवं व्यापारिक, रक्षा व सुरक्षा, विकास सहायता और सांस्कृतिक सहयोग पर व्यापक चर्चा की गई। इसके अनुसार, दोनों पक्षों ने रक्षा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अपने व्यापक सहयोग को याद किया। दोनों पक्षों ने इसको लेकर संतोष व्यक्त किया कि रक्षा उपकरण सहयोग, चिकित्सा और रखरखाव सेवा, आतंकवाद एवं उग्रवाद से मुकाबले के लिए शोध और विकास विशेषज्ञता को साझा करने जैसे नए क्षेत्रों में इसका विस्तार हो रहा है तथा सूचना का नियमित आदान-प्रदान हो रहा है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में काम के लिए समझौता

पिछले माह भारत और नाइजीरिया के बीच अंतरिक्ष में शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए मिलकर काम करने को लेकर समझौता हुआ और इसके लिए एमओयू पर अबुजा में दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भारत से राज्य मंत्री मुरलीधरन, इसरो के आर उमामाहेश्वरन इस इवेंट में शामिल हुए थे। नाइजीरिया के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री डॉ ओगबॉन्नया ओनू इसमें मौजूद थे।

भारत और नाइजीरिया का संबंध पुराना

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और नाइजीरिया का संबंध पुराना है। समझौता ज्ञापन के तहत भारत-नाइजीरिया अंतरिक्ष विज्ञान, ग्रहों की खोज, भूतल स्टेशनों, सूक्ष्म और लघु उपग्रहों के विकास और संयुक्त अंतरिक्ष अनुसंधान एवं विकास में सहयोग करेंगे। यह इसरो द्वारा क्षमता निर्माण सहायता, वैज्ञानिक जानकारी का आदान-प्रदान, शैक्षणिक संस्थानों और संयुक्त संगोष्ठियों व सम्मेलनों के बीच आदान-प्रदान प्रदान करता है।

chat bot
आपका साथी