न्यूजीलैंड को बड़ी राहत, 5 सप्ताह में पहली बार नहीं आया कोई संक्रमित मामला

न्यूज़ीलैंड ने कुल 1800 से अधिक मामलों को अब तक दर्ज किया है और यहां 25 मौतें भी हुई हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 09:46 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 09:46 AM (IST)
न्यूजीलैंड को बड़ी राहत, 5 सप्ताह में पहली बार नहीं आया कोई संक्रमित मामला
न्यूजीलैंड को बड़ी राहत, 5 सप्ताह में पहली बार नहीं आया कोई संक्रमित मामला

वेलिंगटन, एपी। न्यूज़ीलैंड ने पांच सप्ताह से अधिक समय में पहली बार कोरोना वायरस के किसी भी नए मामले को दर्ज नहीं किया है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि पिछले महीने ऑकलैंड में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैलने लगा था, तो अब देश में एक भी केस ना आने से महामारी पर रोक का संकेत है। शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार चौथे दिन भी कोई मामला सामुदायिक प्रसारण का सामने नहीं आया। हाल ही के सभी मामले विदेशों से लौट रहे यात्रियों के बीच पाए गए हैं। बता दें कि ऑकलैंड में अस्थायी रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया था। कहा गया था कि देश की लड़ाई अभी भी वायरस को पूरी तरह से खत्म करने की है। न्यूज़ीलैंड ने कुल 1,800 से अधिक मामलों को अब तक दर्ज किया है और यहां 25 मौतें भी हुई हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार और तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही कोरोना से संक्रमित मौत में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 30 मिलियन यानी की 3 करोड़ का आंकड़े को पार कर गई है।

जबकि शुक्रवार की सुबह तक जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण 944,000 लोगों की मौतें हो गई हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 30,065,728 हो गई है और मृत्यु दर बढ़कर 944,604 तक पहुंच गया है।विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नए अपडेट में यह खुलासा किया। CSSE के अनुसार वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक 6,674,070 कोरोना संक्रमित और 197,615 लोगों की मृत्यु के साथ अमेरिका सबसे खराब स्थिति वाला देश है।

chat bot
आपका साथी