यूक्रेन: कांगो गणराज्य में भारत के नए राजदूत बने घोटू राम मीणा, जल्द संभालेंगे कार्यभार

कांगो गणराज्य में घोटू राम मीणा को भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 08:50 AM (IST)
यूक्रेन: कांगो गणराज्य में भारत के नए राजदूत बने घोटू राम मीणा, जल्द संभालेंगे कार्यभार
यूक्रेन: कांगो गणराज्य में भारत के नए राजदूत बने घोटू राम मीणा, जल्द संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली,एएनआइ। घोटू राम मीणा को कांगो गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। फिलहाल, मीणा एक काउंसलर के रूप में सेवा दे  रहे हैं। वह कीव में भारत के दूतावास में फिलहाल, काउंसलर हैं। इस बात का एलान यूक्रेन के विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को किया। 

उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द कार्यभार संभाल सकते हैं। बता दें कि भारत और कांगो गणराज्य के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। अफ्रीकी ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। 2014 में, भारत सरकार ने राजधानी ब्रेज़ाविले और पोइंटे नोइरे में परिवहन प्रणाली के विकास के लिए 89.9 मिलियन अमरीकी डालर की एक लाइन को मंजूरी दी थी।

उसी वर्ष, नई दिल्ली ने कांगो गणराज्य में एक ग्रीनफील्ड 600 टीपीडी रोटरी भट्ठा आधारित सीमेंट संयंत्र परियोजना के लिए 55 मिलियन अमरीकी डालर के लिए एक और लाइन ऑफ क्रेडिट को मंजूरी दी। भारत ने 2010 में कांगो गणराज्य में 2,00,000 अमरीकी डालर की दवाएं भी दान की थीं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी