हेग में पहली बार एक अक्टूबर को 'गांधी मार्च'

नीदरलैंड के उत्तर समुद्र तटीय शहर हेग में एक अक्टूबर को पहली बार 'गांधी मार्च' का आयोजन किया जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Sep 2017 06:57 AM (IST) Updated:Thu, 21 Sep 2017 06:57 AM (IST)
हेग में पहली बार एक अक्टूबर को 'गांधी मार्च'
हेग में पहली बार एक अक्टूबर को 'गांधी मार्च'

द हेग, आइएएनएस। नीदरलैंड के उत्तर समुद्र तटीय शहर हेग में एक अक्टूबर को पहली बार 'गांधी मार्च' का आयोजन किया जाएगा। दरअसल, यहां भारतीय समुदाय और दूतावास के साथ मिलकर अहिंसा की वकालत करने वाले संगठन, संस्थान और लोग एक व दो अक्टूबर को 'फॉलो द महात्मा' नामक अनूठे अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान में एक अक्टूबर की दोपहर हेग के पीस पैलेस से ग्रोटे कर्क तक निकाला जाने वाला 'गांधी मार्च' भी शामिल है।

 इस मार्च में सभी धर्मो के प्रतिनिधियों सहित करीब 1,500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। नीदरलैंड में इतने बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला इस तरह का यह पहला कार्यक्रम होगा। 'फॉलो द महात्मा' अभियान के दौरान महात्मा गांधी द्वारा द्वारा इस्तेमाल की गई साइकिल को हेग के ग्रोटे कर्क में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने इस साइकिल को यहां भेजा है।

यह भी पढें: भाषणबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटंकीबाज पीएम हो रहे है साबित : दुष्यंत

chat bot
आपका साथी