जी-20 देशों ने डब्लूटीओ में सुधार पर जताई सहमति, अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते के खिलाफ

संयुक्त घोषणा पत्र में जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को अपरिवर्तनीय बताते हुए लागू करने पर सहमति व्यक्त की गई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 07:07 AM (IST)
जी-20 देशों ने डब्लूटीओ में सुधार पर जताई सहमति, अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते के खिलाफ
जी-20 देशों ने डब्लूटीओ में सुधार पर जताई सहमति, अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते के खिलाफ
ब्यूनस आयर्स, रायटर/एपी। वैश्विक व्यापार को लेकर चल रही तनातनी के बीच जी-20 देशों ने विश्व व्यापार संगठन (डब्लूटीओ) में सुधार पर सहमति व्यक्त की है। सदस्य देशों का कहना है कि यह संगठन वृद्धि और रोजगार सृजन के अपने उद्देश्यों को हासिल करने में असफल साबित हो रहा है।

सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त घोषणा-पत्र में इसकी घोषणा की गई। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस मसले पर आम सहमति बनना बहुत बड़ी चीज है। उन्होंने कहा, 'पहली बार जी-20 देशों ने इस बात को माना है कि डब्लूटीओ अपने उद्देश्यों को हासिल करने में असफल साबित हो रहा है और उसमें सुधार की जरूरत है।'

संयुक्त घोषणा पत्र में जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को 'अपरिवर्तनीय' बताते हुए लागू करने पर सहमति व्यक्त की गई है। हालांकि अमेरिका ने समझौते से हटने के अपने पूर्व के फैसले को ही दोहराया। इस तरह देखा जाए तो जी-20 के 19 सदस्य देशों ने पेरिस जलवायु समझौते का समर्थन किया है।

chat bot
आपका साथी