समुद्र द्वीप पर फंसे चार लोग 32 दिनों तक नारियल और बारिश का पानी पीकर जिंदा रहे, पढ़ें ये स्टोरी

न्यूजीलैंड के प्रशांत महासागर में चार लोग 32 दिनों भटकते रहे। उन्होंने अपना जीवन बचाने के लिए नारियल खाया और बारिश का पानी पिया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 01:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 01:52 PM (IST)
समुद्र द्वीप पर फंसे चार लोग 32 दिनों तक नारियल और बारिश का पानी पीकर जिंदा रहे, पढ़ें ये स्टोरी
समुद्र द्वीप पर फंसे चार लोग 32 दिनों तक नारियल और बारिश का पानी पीकर जिंदा रहे, पढ़ें ये स्टोरी

वेलिंगटन, एएफपी। समुद्र के किसी द्वीप पर फंस जाना और दूर-दूर तक किसी का नजर ना आना। कोई मददगार नहीं और खाने को आहार नहीं, लेकिन तब भी चार लोगों ने 32 दिनों तक अपने जीवन को बचाने के लिए प्रयास किया और वो इसमें कामयाब रहे। बुधवार को एक रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूजीलैंड में चार लोग, जो समुद्र द्वीप में गुम थे, उन्होंने नारियल खाकर और बारिश का पानी पीकर एक महीने तक खुद को जीवित रखा। बताया गया कि इनके साथ के आठ लोग जान गंवा चुके थे, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था।

यह लोगों का समूह पापुआ न्यू गिनी के बोगनविले प्रांत से आया था। सोलोमन स्टार न्यूज़ के मुताबिक, यह लोग 22 दिसंबर को निकले थे, जो लगभग 100 किलोमीटर दूर कार्ट्रेट द्वीप समूह में क्रिसमस मनाने चाहते थे। लेकिन बचे डोमिनिक स्टली ने बताया कि उनकी छोटी नाव पलट गई और कई लोग जो नाव पर सवार थे, वे डूब गए।

उन्होंने बताया कि मेरे साथ बाकी बचे लोगों ने नाव को ठीक कर दिया, लेकिन देखा तो हमारे साथी शक्तिशाली समुद्री धाराओं की वजह से पानी में तेजी से बहते हुए जा रहे थे। उन्होंने अखबार को बताया कि हम उनके शवों के साथ कुछ नहीं कर सके, हम बस शवों को समुद्र में बहने दे सकते थे। उन्होंने कहा कि एक दंपति की मृत्यु हो गई थी और उनका बच्चा भी था, जिसे मैंने बचाया। हालांकि, बाद में बच्चे की भी मृत्यु हो गई।

स्टली ने कहा कि मछली पकड़ने के कई जहाज पास से गुजरते रहे, लेकिन हमपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में एक फिशिंग शिप की मदद से हमें न्यू कैलेडोनिया तट से 2000 किमी दूर 23 जनवरी को रेस्क्यू किया गया। स्टार न्यूज ने कहा कि बचे लोगों में दो पुरुष, एक महिला और एक 12 साल की लड़की शामिल हैं। इन्हें रेस्क्यू कर शनिवार को सोलोमन द्वीप समूह की राजधानी होनियारा ले जाया गया। डिहाड्रेशन के उपचार के बाद पापुआ न्यू गिनी के उच्चायुक्त जॉन बालावू की देखभाल में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

chat bot
आपका साथी