हांगकांग में हुए प्रदर्शन के लिए चार लोग गिरफ्तार, आगे और भी गिरफ्तारी संभव

यह गिरफ्तारी शहर में वर्ष 1989 के थ्येनआनमन चौक नरसंहार के विरोध में विगत चार जून को हुए सालाना प्रदर्शन के संबंध में थी। हांगकांग के कार्यकर्ता और बैरिस्टर चाव हैंग तुंग को चीन के देशभक्त लोकतंत्र संगठन का समर्थन करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 04:50 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 04:50 PM (IST)
हांगकांग में हुए प्रदर्शन के लिए चार लोग गिरफ्तार, आगे और भी गिरफ्तारी संभव
हांगकांग में हुए प्रदर्शन के लिए चार लोग गिरफ्तार, आगे और भी गिरफ्तारी संभव

हांगकांग, एपी। हांगकांग पुलिस ने बुधवार को उन चार नेताओं को गिरफ्तार किया है जिन्होंने शहर में वर्ष 1989 के थ्येनआनमन चौक नरसंहार के विरोध में विगत चार जून को सालाना प्रदर्शन आयोजित किया था।

लोकतंत्र समर्थक इस समूह ने कहा कि हांगकांग के कार्यकर्ता और बैरिस्टर चाव हैंग तुंग को चीन के देशभक्त लोकतंत्र संगठन का समर्थन करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ ही उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। चाव ने मंगलवार को कहा था कि वह हांगकांग के लोगों को बताना चाहते हैं कि हम सबको अपना विरोध जारी रखने की जरूरत है। गैरवाजिब ताकतों के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।

चाव ने कहा कि पुलिस ने संगठन के खिलाफ एक पत्र भेजकर कहा था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जानी चाहिए। नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में चार में एक महिला है। इन सभी की आयु 36 वर्ष से 57 वर्ष है। इस संबंध में जांच जारी है और आगे और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

बता दें कि हांगकांग में चीन विरोधियों को गिरफ्तार किया जाता रहा है। पिछले महीने एक मशहूर गायक एंथनी वोंग को भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने को गिरफ्तार कर लिया था। गायक पर राजनीतिक रैली में गाना गा कर कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। दरअसल गायक वोंग ने तीन साल पहले एक राजनीतिक रैली में गाना गाया था जो कानून का उल्लंघन है। बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बने एक स्वतंत्र आयोग की रिपोर्ट पर एंथोनी वोंग की गिरफ्तारी की गई। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी