मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब के भाई समेत अन्य पर सात सौ करोड़ का जुर्माना, जानें- क्या है मामला

पिछले साल आम चुनाव हारने वाले मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक (Najib Rajak) पर भी 1 MDB फंड से अवैध तरीके से सात हजार करोड़ रुपये हासिल करने का आरोप है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 09:48 PM (IST)
मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब के भाई समेत अन्य पर सात सौ करोड़ का जुर्माना, जानें- क्या है मामला
मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब के भाई समेत अन्य पर सात सौ करोड़ का जुर्माना, जानें- क्या है मामला

कुआलालंपुर, रायटर। मलेशिया में 1MDB घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक (Najib Razak) के भाई नजीर समेत 80 लोगों व कई कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। इन सभी पर सरकारी निवेश कोष 1मलेशिया डेवलपमेंट बर्हाड (1MDB) से 4.5 अरब डॉलर ( करीब 32 हजार करोड़ रुपये) गबन करने का आरोप था। इस रकम का इस्तेमाल कई महंगी कलाकृतियां आदि खरीदने में किया गया था। मलेशिया के भ्रष्टाचार रोधी आयोग (MACC) की प्रमुख लतीफा कोया ने आरोपितों पर जुर्माना लगाए जाने की जानकारी तो दीं, लेकिन रकम स्पष्ट नहीं कीं।

1MDB कंपनी की स्थापना 2009 में नजीब ने की थी। इस सरकारी कंपनी का स्वामित्व देश के वित्त मंत्रालय के पास था। पिछले साल आम चुनाव हारने वाले नजीब पर भी 1 MDB फंड से अवैध तरीके से एक अरब डॉलर (करीब सात हजार करोड़ रुपये) हासिल करने का आरोप है। हालांकि, उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। MACC प्रमुख ने बताया कि गबन किए गए धन को नजीब से जुड़ी पार्टियों, कंपनियों व संस्थाओं में बांट दिया गया था।

आरोपितों से वसूले जाएंगे सात सौ करोड़ रुपये

जुर्माने की जानकारी देते हुए कोया ने कहा, 'आरोपितों से करीब 10 करोड़ डॉलर (करीब सात सौ करोड़ रुपये) तक वसूल किए जाएंगे। उन पर वसूल की गई राशि से 2.5 गुना अधिक जुर्माना लगाया जा सकता है।' जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें नजीर रजाक के साथ सरकारी पाम ऑयल एजेंसी फेल्डा के पूर्व प्रमुख शहरीर अब्दुल समाद और नजीब की कैबिनेट के एक मंत्री भी शामिल हैं। नजीर मलेशिया के दूसरे सबसे बड़े बैंक सीआइएमबी समूह के अध्यक्ष रह चुके हैं। कोया के अनुसार नजीर ने 1MDB से 25.7 मिलियन रिंगित (करीब 43 करोड़ रुपये) रकम चेक के जरिये हासिल की थी।

पीएम महातिर ने जांच का दिया था आदेश

पिछले साल प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद महातिर मुहम्मद ने 1एमडीबी घोटाले की जांच दोबारा शुरू करवाई थी। इसके बाद कई उच्च अधिकारियों व पूर्व मंत्रियों को मामले में आरोपित किया गया। गबन किए गए रकम की वसूली के लिए उन सभी पर अलग से मुकदमा चलाया गया। 2016 से अमेरिका का न्याय विभाग भी कथित तौर पर 1एमडीबी से लूटी गई धनराशि से खरीदे गए निजी जेट, आभूषण आदि के मामले की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जब मां दुर्गा के पंडाल में गूंजा अल्हा हू अकबर तो हुआ बवाल, देखें Video

यह भी पढ़ें: Black Money: मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी, स्विस बैंक से मिली भारतीय खाताधारकों की लिस्ट

chat bot
आपका साथी