पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 26 हुई, 700 से अधिक घर हुए क्षतिग्रस्त

पश्चिमी अफगानिस्तान में सोमवार देर रात भूकंप से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई हैं। सोमवार देर रात को 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगे पश्चिमी बडघिस प्रांत में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए।

By Geetika SharmaEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 12:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:57 PM (IST)
पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 26 हुई, 700 से अधिक घर हुए क्षतिग्रस्त
पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 26

काबुल, एएनआइ। अफगानिस्तान के लोगों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तालिबान अधिग्रहण के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान पर अब प्रकृति ने भी अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी अफगानिस्तान में सोमवार देर रात भूकंप से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई हैं। क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। अल जजीरा ने बताया कि सोमवार देर रात को 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगे पश्चिमी बडघिस प्रांत में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए।

700 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

प्रांत के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसियों को बताया कि कादिस जिले में कई घरों की छतें गिरने से पीड़ितों की मौत हो गई। कई लोग मलबे के नीचे दब गए। प्रवक्ता ने कहा कि भूकंप में मारे गए 26 लोगों में पांच महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पहले भूकंप के दो घंटे बाद क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का दूसरा भूकंप का झटका महसूस किया गया। अल जजीरा ने बताया कि आपातकालीन मामलों के राज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। मंत्रालय ने बताया कि कहा कि 700 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप से मुकर जिले के निवासियों को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी नुकसान की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए

आपको बता दें कि सोमवार देर रात पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई। यूरोपियन मेडिटेरियन सिस्मोलाजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले भूकंप से 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, जो संख्या अब बढ़कर 26 हो गई है। तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगे पश्चिमी प्रांत बड़घिस में भूकंप की वजह से काफी नुकसान होने की खबर है।

chat bot
आपका साथी