इटली में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 21,067, एक दिन में गई 602 लोगों की जान

इटली में COVID-19 की वजह पिछले 24 घंटों में 602 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 08:16 AM (IST)
इटली में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 21,067, एक दिन में गई 602 लोगों की जान
इटली में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 21,067, एक दिन में गई 602 लोगों की जान

रोम, आइएएनएस। देश के नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि COVID-19 की वजह पिछले 24 घंटों में इटली में 602 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही बताया कि फरवरी के अंत में काल बनकर आए कोरोना वायरस के इटली में कुल मामले 162,488 हो चुके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की रात में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए, नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेल्ली ने पुष्टि की कि 675 नए सक्रिय कोरोना वायरस मामलों के साथ देश में कुल 104,291 मामले एक्टिव हैं।

संक्रमित लोगों में, 28,011 अस्पताल में भर्ती हैं (सोमवार की तुलना में 12 रोगी कम हुए), जबकि 3,186 गहन देखभाल में हैं (सोमवार की तुलना में 74 रोगी कम हुए)। बोरेल्ली ने कहा, बाकी या सभी सकारात्मक मामलों के 70 फीसद मामले, घर में क्वारंटाइन किए गए हैं।

मंगलवार को मौत का आंकड़ा 602 था, जिससे इटली में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़र 21,067 हो गया। 21 फरवरी को देश में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने लगे थे। उन्होंने कहा कि सोमवार की तुलना में 1,695 अतिरिक्त लोगों को ठीक किया गया। इसके साथ ही ठीक हुए लोगों की देश में कुल संख्या 37,130 हुई। मंगलवार की संख्या सोमवार को कुल 159,516 मामलों से ऊपर निकल चुकी है। सोमवार को सक्रिय मामले 103,616, 35,435 ठीक हुए और 20,465 की अब तक मृत्यु हो चुकी है।

बोरेल्ली ने यह भी कहा कि नागरिक सुरक्षा विभाग के पास 10,598 स्वयंसेवक हो गए हैं। उन्होंने यूरोपीय संसद अध्यक्ष डेविड ससोली का आभार व्यक्त किया, जो इतालवी हैं, उन्होंने कहा कि ससोली द्वारा हमारे स्वयंसेवकों के बारे में सुंदर शब्द बोले गए। उन्हें इटली के दिल के रूप में परिभाषित किया। नागरिक सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि इटालियंस ने अब तक 122 मिलियन यूरो (यूएस $ 133 मिलियन) कोरोना वायरस आपातकालीन निधि में दान किए हैं और उनके विभाग ने अब तक व्यक्तिगत सुरक्षा गियर और वेंटिलेटर खरीदने के लिए दान किए गए धन के 26 मिलियन यूरो खर्च किए हैं।

chat bot
आपका साथी