ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुआ 'कोविड सेफ' एप, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में कोविड सेफ नाम से एक एप जारी किया गयाजिसे अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 01:06 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 01:06 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुआ 'कोविड सेफ' एप, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड
ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुआ 'कोविड सेफ' एप, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

कैनबरा, एपी। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए आए लोगों का तेजी से पता लगाने के लिए 'कोविड सेफ' नाम से एक एप को रविवार को जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि इस एप को अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डेमियन मर्फी ने कहा कि शुरुआत में इस एप को इतनी लोकप्रियता मिलने से वह खुश हैं। 

उन्होंने कहा कि रविवार को रात इस एप को 12 घंटे के अंदर 2.6 करोड़ी आबादी वाले देश में 11.3 लाख लोगों ने  इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में इस वक्त कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 6,720 है वहीं मरने वालों का आंकड़ा 83 तक पहुंच गया है। 

200 से ज्यादा देश संक्रमित

जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि दुनिया के 200 से ज्यादा देश इस वायरस का सामना कर रहे हैं। इस वक्त पूरी दुनिया में चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 28 लाख से ज्यादा संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है। इस वायरस का सबसे ज्यादा असर सबसे ज्यादा शक्तिशाली देश अमेरिका है। इसके बाद इटली और स्पेन इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कई देशों ने अपने देशों में लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसमें भारत भी शामिल है।

इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी लोग इस वायरस से लडने के लिए एकजुट हो गए हैं। इस बीमारी से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। इस वक्त सभी देश अपने स्तर पर इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। फिलहाल अभी इसकी रोकथाम के लिए एहतियात बरती जा रही है। सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी