बेल्जियम की युवती बनी विमान से विश्व की परिक्रमा करने वाली सबसे कम उम्र की महिला

बेल्जियम-ब्रिटिश पायलट जारा रदरफोर्ड अकेले विमान उड़ाकर दुनिया का चक्कर काटने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। रवाना होने के 155 दिनों बाद उन्होंने गुरुवार को पश्चिमी बेल्जियम में अपने छोटे विमान को उतारा ।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 09:23 PM (IST)
बेल्जियम की युवती बनी विमान से विश्व की परिक्रमा करने वाली सबसे कम उम्र की महिला
19 वर्षीया बेल्जियम-ब्रिटिश पायलट जारा रदरफोर्ड (फोटो सोर्स: रायटर)

कोर्टि्रज्क, एपी। 19 वर्षीया बेल्जियम-ब्रिटिश पायलट जारा रदरफोर्ड अकेले विमान उड़ाकर दुनिया का चक्कर काटने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। रवाना होने के 155 दिनों बाद उन्होंने गुरुवार को पश्चिमी बेल्जियम में अपने छोटे विमान को उतारा। 52000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी तय करने के दौरान उन्होंने 41 देशों की यात्राएं कीं और पांच देशों में वह रुकीं।

अभी तक यह रिकार्ड वर्ष 2017 से 30 वर्षीया अमेरिकी पायलट शाऐस्ता वैज के नाम था। अब रदरफोर्ड का नाम गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड बुक में शामिल हो जाएगा। इसके बावजूद यह रिकार्ड पूरी तरह रदरफोर्ड के हिस्से में नहीं आएगा, क्योंकि ब्रिटिश ट्रैविस लुडलो नाम के लड़के ने पिछले वर्ष 18 वर्ष की उम्र में कीर्तिमान स्थापित किया था। रदरफोर्ड को अल्ट्रालाइट शार्क विमान से तीन महीने लगने वाले थे, लेकिन लगातार खराब मौसम और वीजा अड़चनों ने उन्हें कभी-कभी हफ्तों तक रोके रखा। यही कारण है कि उन्हें तय से ज्यादा समय लगा।

उन्नीस वर्षीय जारा रदरफोर्ड दुनिया के सबसे तेज अल्ट्रालाइट शार्क विमान में 18 अगस्त के प्रस्थान के बाद से 52 देशों में 52,000 किमी (32,000 मील) की उड़ान भरने के बाद बेल्जियम के कार्ट्रिज्क-वेवेलगेम हवाई अड्डे पर वापस उतरीं।

उत्तर और दक्षिण अमेरिका के बाद रदरफोर्ड एक महीने के लिए अलास्का में मौसम और वीजा में देरी के कारण फंस गईं थीं। दुनिया भर में उड़ान के मानदंडों को पूरा करने के लिए रदरफोर्ड ने पृथ्वी पर एक दूसरे के विपरीत दोनों बिंदुओं को छुआ है।

अपने सपनों को सच कर सकती हैं महिलाएं

रदरफोर्ड एक अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखती हैं और उम्मीद करती हैं कि उनकी यात्रा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और विमानन में महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी। रदरफोर्ड ने कहा कि लड़कियों को अक्सर सुंदर, दयालु, मददगार और प्यारी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अपनी उड़ान के साथ मैं युवा महिलाओं को दिखाना चाहती हूं कि वे साहसी, महत्वाकांक्षी हो सकती हैं और अपने सपनों को सच कर सकती हैं।

chat bot
आपका साथी