ब्राजील में बैंक डकैती विफल, पांच बंधकों सहित 11 की मौत

सेआरा प्रांत के मिलाग्रेस शहर में शुक्रवार को हिंसा की यह घटना हुई। पुलिस और हथियारबंद लुटेरों के बीच गोलीबारी हुई।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 10:23 PM (IST)
ब्राजील में बैंक डकैती विफल, पांच बंधकों सहित 11 की मौत
ब्राजील में बैंक डकैती विफल, पांच बंधकों सहित 11 की मौत
रियो डी जेनेरियो, एएफपी। उत्तर पूर्वी ब्राजील के शहर में दो बैंकों में डकैती के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। इस क्रम में एक बच्चे सहित पांच बंधकों और छह बैंक लुटेरे मारे गए। स्थानीय मेयर ने इस आशय की जानकारी दी है।

सेआरा प्रांत के मिलाग्रेस शहर में शुक्रवार को हिंसा की यह घटना हुई। पुलिस और हथियारबंद लुटेरों के बीच गोलीबारी हुई। मिलाग्रेस के मेयर लिएल्सन लैंडिन ने बताया, 'अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 11 लोग मारे गए। इनमें पांच लुटेरे और छह बंधक हैं।'

मेयर ने कहा कि बंधकों में बच्चा सहित चार लोग एक ही परिवार से थे। विमान पकड़ने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा की ओर भाग रहे लुटेरों ने उन्हें पकड़ लिया था। अपराधियों ने बंधकों की हत्या कर दी और पुलिस ने उन्हें मार गिराया। ब्राजील की मीडिया ने इस घटना में मरने वालों की संख्या 13 बताई है। मीडिया के मुताबिक मारा गया बच्चा 14 साल का था।

chat bot
आपका साथी