अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 21 की मौत, कई लापता, बीते दो महीने में 72 लोगों की गई जान

अफगानिस्तान में हिमस्खलन की कई घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्‍य लापता बताए जाते हैं। भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 06:27 PM (IST)
अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 21 की मौत, कई लापता, बीते दो महीने में 72 लोगों की गई जान
अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 21 की मौत, कई लापता, बीते दो महीने में 72 लोगों की गई जान

काबुल, एपी। अफगानिस्तान के दायकुंदी प्रांत में एक के बाद एक हिमस्खलन की कई घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई। भारी बर्फबारी के कारण राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद तमीम आजमी (Ahmad Tameem Azimi) ने बताया कि गुरुवार को बड़े पैमाने पर हुई हिमस्खलन की घटनाओं में दस लोग घायल भी हुए हैं। लापता सात लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस प्राकृतिक आपदा में 50 घर पूरी तरह तबाह हो गए। 

अधिकारियों ने मृतकों की संख्या में इजाफे की आशंका जताई है। सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी और जोरदार बारिश के कारण अफगानिस्तान में पिछले दो महीने में 72 लोगों की मौत हो चुकी है। मालूम हो कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में मौसम के अलग अलग रंग देखे जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इराक में मौसम के बदलाव ने राजधानी बगदाद समेत अनेक इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। सरकार के खिलाफ लगातार चले विरोध प्रदर्शनों से त्रस्त राजधानी के लोगों को दूर-दूर तक सफेद बर्फ से ढकी जमीन दिखाई दी। 

बच्चों के भी बर्फ के साथ खेलने की तस्‍वीरें वायरस हुई थीं। कहा जा रहा है कि इराक की यह बर्फबारी सदी की सबसे शानदार बर्फबारी है। पिछली दफा 2008 में बर्फबारी हुई थी लेकिन वह ऐसी नहीं थी। आमतौर पर इराक में भीषण गर्मी देखने को मिलती है। हाल के वर्षों में गर्मी में बगदाद का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। बर्फ की सफेद चादर राजधानी समेत अनेक शहरों के अलावा शिया समुदाय के पवित्र शहर कर्बला में भी देखी गई। आलम यह रहा कि शहर के ताड़ के पेड़ बर्फ की सफेद चादरों में ढक गए।  

chat bot
आपका साथी