चीन की चुनौती के बाद ऑस्ट्रलियाई पीएम ने कहा, दक्षिण चीन सागर से गुजरेंगे हमारे जहाज

'अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई नौसेना को दक्षिण चीन सागर से गुजरने का पूरा अधिकार है।'

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 03:54 PM (IST)
चीन की चुनौती के बाद ऑस्ट्रलियाई पीएम ने कहा, दक्षिण चीन सागर से गुजरेंगे हमारे जहाज
चीन की चुनौती के बाद ऑस्ट्रलियाई पीएम ने कहा, दक्षिण चीन सागर से गुजरेंगे हमारे जहाज

कैनबरा (एपी)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने शुक्रवार को कहा कि हमारे जहाज दक्षिण चीन सागर से गुजरेंगे। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई नौसेना को दक्षिण चीन सागर से गुजरने का पूरा अधिकार है। टर्नबुल की यह प्रतिक्रिया उस मीडिया रिपोर्ट पर आई थी जिसमें कहा गया था कि चीन ने इस महीने विवादित दक्षिण चीन सागर में ऑस्ट्रेलिया के तीन जहाजों को चुनौती दी थी। ये जहाज वियतनाम जा रहे थे। इनमें दो युद्धपोत और एक तेल टैंकर शामिल है।

ब्रिटेन के दौरे पर गए टर्नबुल ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम दुनियाभर में नौवहन और विमानों की आवाजाही की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक दक्षिण चीन सागर समेत विश्व के किसी भी सागर में हमारे जहाज जा सकते हैं।'

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रालय ने हालांकि इस घटना पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। गुरुवार को ये तीनों जहाज वियतनाम के तटीय शहर हो ची मिन्ह पहुंच गए।

एक ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक के कार्यकारी निदेशक नील जेम्स के अनुसार, पहले चरण में चीन की नौसेना ने रेडियो पर ऑस्ट्रेलियाई जहाजों को चेतावनी दी कि आप चीन के जलक्षेत्र में हैं और उनकी पहचान मांगी। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई जहाजों ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में हैं। दूसरे चरण में चीनी नौसेना ने जांच के लिए एक विमान और युद्धपोत भेजा था।

chat bot
आपका साथी