ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े समुद्री सैन्य अभ्यास काकड़ू का आगाज

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के रियर एडमिरल जोनाथन मीड ने मानव तस्करी व समुद्री लुटेरों से सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही पर जोर दिया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 07:14 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े समुद्री सैन्य अभ्यास काकड़ू का आगाज
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े समुद्री सैन्य अभ्यास काकड़ू का आगाज

कैनबरा, आइएएनएस। ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा समुद्री सैन्य अभ्यास काकड़ू रविवार को शुरू हो गया। 15 सितंबर तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में भारत और चीन समेत 27 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। इसमें 23 जहाज, 21 विमान और तीन हजार से ज्यादा नौसैनिक शामिल हैं। भारत ने आधुनिक हथियारों से लैस सहयाद्रि युद्धपोत को इसमें हिस्सा लेने के लिए भेजा है।

 

जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही पर जोर 
अभ्यास शुरू होने के मौके पर ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के रियर एडमिरल जोनाथन मीड ने मानव तस्करी व समुद्री लुटेरों से सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'बदलते रणनीतिक माहौल में अपनी जलसीमाओं में पीछे हटने के बजाए हमें अधिक मजबूती और गहराई से संवाद करने की जरूरत है।' 

बता दें कि 1993 से शुरू ककाडू अभ्यास रॉयल आस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित और रॉयल आस्ट्रेलियाई वायु सेना द्वारा समर्थित एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय क्षेत्रीय समुद्री अभ्यास है। यह अभ्यास हर दो साल पर डार्विन और उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई अभ्यास क्षेत्रों (एनएएक्सए) में आयोजित होता है। समुद्री अभ्यास का चौदहवां संस्करण ककाडू-2018 15 सितंबर तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी