मालदीव के हालात सामान्य बनाने में अमेरिका और भारत की भूमिका अहम

नसीम इन दिनों अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 05:25 PM (IST)
मालदीव के हालात सामान्य बनाने में अमेरिका और भारत की भूमिका अहम
मालदीव के हालात सामान्य बनाने में अमेरिका और भारत की भूमिका अहम

वाशिंगटन (पीटीआई)। आपातकाल से जूझ रहे मालदीव की स्थिति सामान्य करने में भारत और अमेरिका महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। द्वीपीय देश के पूर्व विदेश मंत्री और विपक्ष के नेता अहमद नसीम ने यह उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि अमेरिका और भारत के नेतृत्व में अन्य देश भी मालदीव की स्थिति में सुधार के लिए आगे आएंगे क्योंकि वैश्विक व्यापार के नजरिये से हिंद महासागर स्थित इस देश से गुजरने वाला समुद्री मार्ग सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नसीम इन दिनों अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। वह सुरक्षा परिषद में मालदीव का मुद्दा उठाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। मालदीव में हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के गत एक फरवरी के आदेश को मानने से इन्कार करते हुए राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आपातकाल लगा दिया था।

नसीम ने अपनी मुलाकातों को सफल बताते हुए कहा, अमेरिका मालदीव की स्थिति को लेकर चिंतित है। वह हिंद महासागर की सुरक्षा पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का भी विश्लेषण करेगा। अगर मालदीव अमेरिका का साथ नहीं देता है तो यह उसके लिए हानिकारक हो सकता है।

भारत की भूमिका का जिक्र करते हुए नसीम ने कहा, देश से सेना को हटाने और संविधान लागू करने में भारत को अहम भूमिका निभानी है। हम भारत की मदद चाहते हैं। देखना यह है भारत सरकार किस तरह मालदीव सरकार पर इसका दबाव बनाती है।

chat bot
आपका साथी