अफगानिस्तान : दो दिनों में 317 तालिबानी कैदियों को किया गया रिहा

अफगानिस्तान सरकार द्वारा अब तक रिहा किए गए तालिबानी कैदियों की संख्या 4917 तक पहुंच गई है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 12:44 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 12:44 PM (IST)
अफगानिस्तान : दो दिनों में 317 तालिबानी कैदियों को किया गया रिहा
अफगानिस्तान : दो दिनों में 317 तालिबानी कैदियों को किया गया रिहा

काबुल, आइएएनएस। अफगान सरकार ने पिछले दो दिनों में 317 तालिबानी कैदियों को रिहा किया है। इसके साथ ही अब तक सरकार द्वारा रिहा किए गए कैदियों की संख्या 4,917 तक पहुंच गई है। नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की तरफ से यह जानकारी दी गई है। टोलो न्यूज ने काउंसिल के हवाले से बताया, "5,100 तालिबानी कैदियों को रिहा किया जाएगा।" 

रविवार की रिहाई 31 जुलाई को राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा समूह की तीन दिवसीय युद्ध विराम की घोषणा के जवाब में 500 तालिबान कैदियों को रिहा करने का आदेश देने के बाद हुई है। गनी ने कहा कि 500 कैदियों को अगले चार दिनों के भीतर रिहा कर दिया जाएगा। कैदी एक्सचेंज का समापन 29 जुलाई को काबुल में अमेरिकी विशेष दूत जाल्मे खलीलजाद (Zalmay Khalilzad) की बैठक के एजेंडे का हिस्सा था। तालिबान ने 1,000 सरकारी कैदियों की रिहाई भी पूरी कर ली है। फरवरी में दोहा में अमेरिका के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। समूह के प्रवक्ता, सुहैल शाहीन ने कहा कि उन्होंने 28 जुलाई को 82 कैदियों को मुक्त कर दिया था।

chat bot
आपका साथी