ई-कार की मदद से महज 3 साल में एक लाख किलोमीटर का सफर, 30 देशों का किया भ्रमण

एक पर्यावरण प्रेमी ने इलेक्ट्रिक वाहन से तीन साल की ड्राइव के बाद न्यूजीलैंड पहुंचकर अब तक की सबसे लंबी यात्र पूरी की है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 10:18 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 10:18 AM (IST)
ई-कार की मदद से महज 3 साल में एक लाख किलोमीटर का सफर, 30 देशों का किया भ्रमण
ई-कार की मदद से महज 3 साल में एक लाख किलोमीटर का सफर, 30 देशों का किया भ्रमण

नई दिल्ली, जेेएनएन। हालैंड के एक पर्यावरण प्रेमी ने इलेक्ट्रिक वाहन से तीन साल की ड्राइव के बाद न्यूजीलैंड पहुंचकर अब तक की सबसे लंबी यात्र पूरी की है। वाइब वकर नाम का यह शख्स अपनी यात्र के दौरान करीब 30 देशों से होकर गुजरा और 1,01,000 किमी की यात्र की। वाइब ने अपनी यात्र 2016 में नीले रंग की इलेक्टिक कार से नीदरलैंड से शुरू की थी। 

उनकी यात्र का संदेश इलेक्टिक वाहनों का प्रयोग बढ़ाना और उनकी क्षमता दिखाना था, ताकि लोग ईंधन वाले वाहनों का उपयोग करना कम करें। उनकी इस यात्र का फंड उनके सोशल मीडिया के फॉलोअर्स ने दिया। वाइब ने बताया कि वह चाहते थे वह इस तकनीक को प्रमोट करने के लिए कुछ अलग करें। लोगों को यह समझाएं कि अब समय आ गया है कि जीवाश्म ईंधन वाले वाहनों का उपयोग खत्म करें। 

ऐसे वाहन चलाएं जो पर्यावरण के अनुकूल हों। अपनी 1,01,000 किमी की यात्र के दौरान वकर पूर्वी यूरोप, ईरान, भारत, दक्षिणपूर्व एशिया में घूमे। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी घूमे। उनकी यात्र का अंत शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचकर हुआ। वाइब अपने ब्लॉग में अपनी यात्र के रोजाना के अपडेट देते थे। उन्होंने बताया कि यह यात्र विश्वभर के उन अजनबियों के सहारे हुई जो हर जगह उनका ख्याल रखते थे।

chat bot
आपका साथी