Afghanistan: अफगान-अमेरिकी सेना का बड़ा ऑपरेशन, 90 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया

अफगान सुरक्षा बलों ने वामामा जिले में अमेरिकी वायु सेना की मदद से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:54 PM (IST)
Afghanistan: अफगान-अमेरिकी सेना का बड़ा ऑपरेशन, 90 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया
Afghanistan: अफगान-अमेरिकी सेना का बड़ा ऑपरेशन, 90 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया

काबुल, एएनआइ। अमेरिका ने शांति वार्ता रद करने के बाद अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। उसने अफगान बलों के साथ संयुक्त अभियान में तालिबान के करीब 90 आतंकियों को ढेर कर दिया। 20 आतंकियों के घायल होने की भी खबर है।

अफगानिस्तान के दक्षिण पूर्वी प्रांत पकतीका में रविवार को तालिबान के खिलाफ संयुक्त आतंक रोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान में अमेरिका ने हवाई हमले से अफगान बलों की मदद की थी। अफगान नेशनल आर्मी कॉर्प के प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त अभियान के दौरान 90 आतंकी मारे गए और 20 घायल हुए। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की 23 मोटरसाइकिलें, एक ट्रैक्टर और कई हथियार भी तबाह कर दिए।

शांति वार्ता रद होने के बाद तालिबान के खिलाफ अमेरिका की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने के शुरू में तालिबान के साथ शांति वार्ता उस समय रद कर दी थी, जब दोनों पक्ष समझौते की दहलीज पर पहुंच गए थे। बावजूद इसके अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में कोई कमी नहीं आई थी।

सामंगन में भी 12 आतंकी मार गिराए
अफगानिस्तान के सामंगन प्रांत में भी तालिबान के खिलाफ अभियान चलाया गया था। यहां पर किए गए हवाई हमले में तालिबान ग्रुप कमांडर मुल्ला नूरुद्दीन समेत 12 आतंकी मारे गए। अफगान सेना के प्रवक्ता मुहम्मद हनीफ ने कहा कि दारा-ए-सूफ पयान जिले में आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद लड़ाकू विमानों से रविवार सुबह उनके ठिकाने को निशाना बनाया।

chat bot
आपका साथी