Nigeria Stampede In chruch: नाइजीरिया की चर्च में भगदड़ से 31 की मौत, मरने वालों में अधिकांश बच्चे शामिल

Nigeria Stampede In chruchदक्षिण पूर्वी नाइजीरियाई शहर पोर्ट हरकोर्ट में शनिवार को बड़ी दुर्घटना घटी एक चर्च में भगदड़ मचने से कम से कम 31 लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। चर्च में शनिवार सुबह उपहार लेने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे।

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 09:28 PM (IST)
Nigeria Stampede In chruch: नाइजीरिया की चर्च में भगदड़ से 31 की मौत, मरने वालों में अधिकांश बच्चे शामिल
पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने यह जानकारी दी है।

लागोस, एएनआइ। दक्षिण पूर्वी नाइजीरियाई शहर पोर्ट हरकोर्ट के एक चर्च में शनिवार को भगदड़ मचने से कम से कम 31 लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने यह जानकारी दी है। चर्च में शनिवार सुबह उपहार लेने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे। एक बंद गेट से भीतर जाने के प्रयास में भगदड़ मच गई। यह घटना स्थानीय पोलो क्लब में हुई। नाइजीरिया के सिविल डिफेंस कोर के लिए क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी आयोडेले ने बताया कि किंग्स असेंबली चर्च में उपहार वितरण के दौरान अनियंत्रित भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। 

एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल ने बताया

नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के अनुसार, यह बड़ी घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान अभियान का आयोजन किया था। अयोडेल ने कहा, 'उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई। हताहतों में ज्यादातर बच्चे थे।'

सीएनएन ने राज्य पुलिस के प्रवक्ता ग्रेस वोयेंगिकुरो इरिंगे कोको के हवाले से बताया गया कि भगदड़ के समय यह उपहार बांटने का अभियान शुरू भी नहीं हुआ था। इरिंगे-कोको ने कहा कि भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, इस तथ्य के बावजूद कि गेट बंद था, जिसके परिणामस्वरूप यह दुखद दुर्घटना हुई। उन्होंने आगे कहा, '31 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।'

chat bot
आपका साथी