लाओस में निर्माणाधीन बांध टूटने से आई बाढ़ में 19 की मौत, 3000 लोग फंसे

थाइलैंड के पड़ोसी देश लाओस में निर्माणाधीन बांध टूटने से आई बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो गई।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 25 Jul 2018 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jul 2018 05:30 PM (IST)
लाओस में निर्माणाधीन बांध टूटने से आई बाढ़ में 19 की मौत, 3000 लोग फंसे
लाओस में निर्माणाधीन बांध टूटने से आई बाढ़ में 19 की मौत, 3000 लोग फंसे
बैंकॉक, रायटर। थाइलैंड के पड़ोसी देश लाओस में निर्माणाधीन बांध टूटने से आई बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो गई। बांध के आसपास के सात गांवों में तीन हजार लोग फंसे हुए हैं। ये लोग अपने आधे डूबे घरों की छत पर खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे हैं। बचाव कर्मियों ने करीब तीन हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है। थाइलैंड और दक्षिण कोरिया ने भी बचाव अभियान में मदद की पेशकश की है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अट्टापेयू प्रांत में आई इस आपदा में 357 गांवों के करीब 12 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी से 14 पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

जेपियान-जे नाम नाय बांध बनाने वाली कंपनी का कहना है कि भारी बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध टूट गया। बांध में दरार की सूचना मिलते ही कंपनी ने 12 गांवों को खाली कराने का निर्देश दिया था।

chat bot
आपका साथी