जी धर्मेद्र होंगे ईरान में नए भारत के राजदूत

वरिष्ठ राजनयिक जी धर्मेद्र को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा सोमवार को की।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 12:18 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 12:18 PM (IST)
जी धर्मेद्र होंगे ईरान में नए भारत के राजदूत
जी धर्मेद्र होंगे ईरान में नए भारत के राजदूत
नई दिल्ली [प्रेट्र]। वरिष्ठ राजनयिक जी धर्मेद्र को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा सोमवार को की।

भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी धर्मेद्र फिलहाल विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। वह सौरभ कुमार की जगह लेंगे। पिछले महीने ही सौरभ को म्यांमार में भारत के राजदूत नियुक्त किया गया था। धर्मेद्र के जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है। खास बात यह है कि उनकी नियुक्ति ऐसे वक्त की गई है, जब ईरान से तेल आयात का मुद्दा चर्चा में है। यही नहीं अमेरिका ने ईरान पर सोमवार को ही अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर कांगो) में मौजूदा भारतीय राजदूत नीना शेरिंग ला को कांगो गणराज्य में भारत की अगली राजदूत के तौर पर आधिकारिक मान्यता दी है। उनका आवास किनशासा में होगा। वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगी।

chat bot
आपका साथी