ईरान ने विरोधस्वरूप तीन यूरोपीय देशों के राजनयिकों को तलब किया

ईरानी राजनयिक की गिरफ्तारी से यूरोप के साथ ईरान के संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 05 Jul 2018 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2018 06:23 PM (IST)
ईरान ने विरोधस्वरूप तीन यूरोपीय देशों के राजनयिकों को तलब किया
ईरान ने विरोधस्वरूप तीन यूरोपीय देशों के राजनयिकों को तलब किया
तेहरान, आइएएनएस। ईरानी विदेश मंत्रालय ने फ्रांस में अपने राजनयिक की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए तीन यूरोपीय देशों- फ्रांस, बेल्जियम और जर्मनी के राजदूतों को तलब किया है। पेरिस में आतंकी हमले की साजिश के संदेह में इन तीनों देशों से छह लोगों को हिरासत में लिया गया था। इन पर पेरिस में ईरान की विपक्षी पार्टी की रैली पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

ईरानी राजनयिक को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया था। उप विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने अपने राजनयिक की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वियना संधि के तहत राजनयिकों को संरक्षण मिला होता है।

उन्होंने कहा कि राजनयिक की गिरफ्तारी से यूरोप के साथ ईरान के संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस बीच, विदेश मंत्री मुहम्मद जावेद जरीफ ने आतंकी हमले की साजिश में सरकार की किसी भूमिका से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी