उत्तर पश्चिमी तुर्की में बाढ़ से अब तक पांच की मौत और एक लापता

बाढ़ ने केस्टेल के आसपास कारों और कृषि वाहनों और कृषि भूमि को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 02:54 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 02:54 PM (IST)
उत्तर पश्चिमी तुर्की में बाढ़ से अब तक पांच की मौत और एक लापता
उत्तर पश्चिमी तुर्की में बाढ़ से अब तक पांच की मौत और एक लापता

अंकारा, एपी। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी तुर्की में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। रविवार देर शाम बर्सा प्रांत में केस्टेल शहर में बाढ़ आ गई, जिससे एक परिवार के पांच सदस्य बह गए और एक महिला को उसके घर के अंदर ही फंस गई। स्थानीय गवर्नर कार्यालय ने कहा कि सोमवार सुबह तक, बचावकर्मियों ने महिला के शव को ढूंढ लिया और बाढ़ से बह गए चार लोगों के शव बरामद किए। एक व्यक्ति की तलाश जारी थी जो लापता है।

बाढ़ ने केस्टेल के आसपास कारों और कृषि वाहनों और कृषि भूमि को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गृह मंत्री सुलेमान सोयलू, जिन्होंने बचाव अभियान की देखरेख के लिए केस्टेल की यात्रा की, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुई बारिश, मौसमी बारिश से अधिक थी।

बता दें कि दुनिया पहले ही कोरोना महामारी से जूझ रही है। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 71 हजार 027 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख 67 हजार 559 हो गया है। अब तक 48 लाख 50 हजार 475 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी